हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सुलग रहा पाकिस्तान, गवर्नर हाउस-सेना दफ्तर पर कब्जा, आगजनी

    Imran-khan
    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

    चार-पांच दिन एनएबी की हिरासत में रह सकते है इमरान

    इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran khan arrest) के चार से पांच दिनों तक राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की हिरासत में रहने की संभावना है। खान को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। डॉन समाचार पत्र ने एनएबी के एक सूत्र के हवाले से बताया कि खान को आज (बुधवार) जवाबदेही अदालत में पेश किया जाएगा। सूत्र ने कहा, ‘हम उन्हें कम से कम चार से पांच दिनों तक हिरासत में रखने की पूरी कोशिश करेंगे। वहीं पाक पूर्व इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान सुलग उठा है। पाकिस्तान में हिंसा की खबरें सामने आ रही है। इमरान खान के समर्थक आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं।

    क्या है मामला | Imran khan arrest

    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जवाबदेही अध्यादेश, 1999 में नए संशोधनों के तहत, किसी भी अदालत द्वारा दी गई भौतिक हिरासत की अवधि 90 दिन से घटाकर 14 दिन कर दी गई है। उन्होंने कहा, ‘हम अदालत से 14 दिनों की अधिकतम अवधि का भौतिक रिमांड मांगेंगे, उन्होंने कहा कि अदालत से कम से कम चार से पांच दिनों की रिमांड देने की उम्मीद है।

    भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने वाली इस संस्था ने रेंजर्स के माध्यम से पाकिस्तान तहरीके इंसाफ (पीटीआई) अध्यक्ष की गिरफ्तारी को न्यायाचित ठहराया। पीटीआई प्रमुख की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर, सूत्र ने कहा कि खान को एनएबी के रावलपिंडी/इस्लामाबाद क्षेत्रीय मुख्यालय में ‘आरामदायक माहौल’ में हिरासत में लिया गया था। खान के साथ ‘कठोर व्यवहार’ नहीं किया जाएगा, बल्कि उनसे केवल मामले में उनकी कथित संलिप्तता और मौद्रिक लाभ मांगने के बारे में पूछताछ की जाएगी। एक आधिकारिक बयान में एनएबी ने खान के खिलाफ मामले के बारे में विवरण भी दिया है।

    यह भी पढ़ें:–इमरान खान अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here