हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश एक लाख रुपए क...

    एक लाख रुपए का चश्मा चोरी

    sirsa-news-
    एक लाख रुपए का चश्मा चोरी

    Sirsa (सच कहूँ न्यूज)। फिरोजाबाद रोड के सामने बने हंगरी प्वाइंट पर पिज्जा लेने गए गांव नकौड़ा निवासी एक युवक का करीब एक लाख रुपए का चश्मा चोरी कर लिया गया। पुलिस को दी शिकायत में सिमरजीत सिंह ने बताया कि शाम सवा 3 बजे वह फिरोजाबाद रोड के सामने बने हंगरी प्वाइंट पर पिज्जा लेने के लिए गया था। उसने अपना चश्मा, जोकि कैनेडा से आया था, काउंटर पर रखकर आॅनलाइन पेमेंट करने लगा।

    इसी दौरान मौका पाकर कोई उसका चश्मा चोरी कर ले गया। पेमेंट करने के बाद जैसे ही उसने चश्मा संभाला तो गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज चैक की तो बुलेट सवार दो युवक दिखाई दे रहे हंै, जोकि दुकान में आने के बाद बिना कोई सामान लिए वापस चले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here