हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Train Cancelled: यात्रीगण कृप्या ध्यान देवें रेलवे ने ये ट्रेनें की रद्द

    Indian Railways
    Indian Railways: जयपुर जाने वाले रेलयात्री ध्यान दें

    वड़ोदरा (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें ब्लॉक के कारण (Train Cancelled) प्रभावित होंगी। जनसंपर्क विभाग द्वारा यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विरार-वैतरणा खंड के बीच पुल संख्या 88 पर पीएससी स्लैब की लॉन्चिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 27/28 मई, 2023 की मध्यरात्रि को 00.40 बजे से 05.10 बजे तक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्‍त, शॉर्ट टर्मिनेट, रिशेड्यूल और रेगुलेट किया जाएगा तथा एक पैसेंजर ट्रेन निरस्‍त रहेगी। इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। निरस्‍त होने वाली ट्रेन: 28 मई की ट्रेन संख्या 09089 विरार-संजान पैसेंजर निरस्‍त रहेगी।

    आंशिक रूप से निरस्‍त होने वाली ट्रेनें | Train Cancelled

    ट्रेन संख्या 19101 विरार-भरूच एक्सप्रेस विरार और पालघर के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी। 27 मई की ट्रेन संख्या 09080 सूरत-विरार मेमू को पालघर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा तथा पालघर और विरार स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी।

    रिशेड्यूल होने वाली ट्रेनें | Train Cancelled

    27 मई की ट्रेन संख्या 12927 दादर-एकता नगर-दादर एक्सप्रेस को दादर से 4 घंटा 10 मिनट रिशेड्यूल किया जाएगा। 27 मई की ट्रेन संख्या 12298 पुणे-अहमदाबाद दुरंतो एक्सप्रेस को पुणे से 4 घंटा रिशेड्यूल किया जाएगा। 27 मई की ट्रेन संख्या 22923 बांद्रा टर्मिनस-जामनगर हमसफर एक्सप्रेस को बांद्रा टर्मिनस से 4 घंटा रिशेड्यूल किया जाएगा। इसी 28 मई की ट्रेन संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार देहरादून एक्सप्रेस को बांद्रा टर्मिनस से 4 घंटा 20 मिनट रिशेड्यूल किया जाएगा। 28 मई की ट्रेन संख्या 19003 बांद्रा टर्मिनस-भुसावल खानदेश एक्सप्रेस को बांद्रा टर्मिनस से 4 घंटा 30 मिनट रिशेड्यूल किया जाएगा।

    रेगुलेट होने वाली ट्रेनें | Train Cancelled

    ट्रेन संख्‍या 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस को 1 घंटा 35 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 11087 वेरावल-पुणे एक्सप्रेस को 1 घंटा 35 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 22946 ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल को 1 घंटा 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 22904 भुज-बांद्रा टर्मिनस एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 1 घंटा 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 12940 जयपुर-पुणे एक्सप्रेस को 1 घंटा 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

    ट्रेन संख्या 22928 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस लोक शक्ति एक्सप्रेस को 1 घंटा 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 19218 वेरावल-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को 1 घंटा 25 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 12928 एकता नगर-दादर एक्सप्रेस को 1 घंटा 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 22944 इंदौर-दौंड एक्सप्रेस को 1 घंटा 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 14701 श्री गंगानगर-बांद्रा टर्मिनस अमरापुरा अरावली एक्सप्रेस को 1 घंटा 05 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

    ट्रेन संख्या 12902 अहमदाबाद-दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 12962 इंदौर-मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 12956 जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 14707 बीकानेर-दादर रणकपुर एक्सप्रेस को 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 09052 भुसावल-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 1 घंटा 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। पश्चिम द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि उक्त परिवर्तनों को ध्‍यान में रखकर यात्रा करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here