हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home आध्यात्मिक अनमोल वचन कलियुग में मा...

    कलियुग में मानवता की सेवा करने वाले गुरू की आंखों के तारे: पूज्य गुरूजी

    Saint Dr. MSG
    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां

    अनमोल वचन

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (Saint Dr. MSG) फरमाते हैं कि शुक्र मनाओ कि इस कलियुग में आपके बुजुर्ग गलत नहीं है बल्कि सेवा कर रहे हैं। या आपके बेटा-बेटी सेवा पर लगे हैं, आपकी माता की कोख सुलखनी है और वो माँ-बाप, परिवार वाले धन्य हैं, जिनके घरों में ऐसे बच्चे पैदा होते हैं। परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने साफ फरमाया है कि जो सेवा करते हैं वो सतगुरु की आँखों के तारे और दिल के टुकड़े होते हैं।

    पूज्य गुरु जी (Saint Dr. MSG) फरमाते हैं कि धर्म गं्रथों में लिखा हुआ है नर सेवा नारायण सेवा। किसी बीमार का ईलाज करवा दो सच्चा दान है। भूखे को खाना खिलाना, प्यासे को पानी पिलाना सच्चा दान है। अंधे को रोड पार करवा दो सच्चा दान। रक्तदान करना, मरणोपरांत आंखें दान करना, मरणोपरांत शरीरदान करना सच्चा दान है। पक्षियों को चौगा डालो, उनके लिए छत पर पानी रखो। ये दान करोगे तो भगवान कबूल भी करेंगे और बदले में आपको फल भी जरूर देंगे। दीन-दु:खियों की मदद में अपने हाथों से खर्च करें, पेड़ पौधे लगाओ, पौधारोपण अगर आप करते हो तो पूरी सृष्टि को उससे फायदा होगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here