हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भाकियू के दिल...

    भाकियू के दिल्ली प्रस्थान को लेकर अलर्ट रही पुलिस

    Kairana
    सांकेतिक फोटो

    कैराना। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के दिल्ली प्रस्थान को लेकर पुलिस दिनभर अलर्ट दिखाई दी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अंतरराष्ट्रीय स्तरीय पहलवान पिछले काफी समय से धरना दे रहे है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को कार्यकर्ताओं से पहलवानों के समर्थन में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया था।

    भाकियू नेता के आह्वान के मद्देनजर शासन के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार रात्रि में ही संगठन के पदाधिकारियों को उनके घरों में नजरबंद करना शुरू कर दिया था। भाकियू कार्यकर्ताओं के दिल्ली प्रस्थान को लेकर कैराना में भी पुलिस पूरी तरह सजग दिखाई दी। पुलिस की गाड़ियां दिनभर सड़कों पर गश्त करती हुई नजर आई। हालांकि इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता कैराना से होकर नही गुजरे, जिसपर पुलिस ने राहत भरी सांस ली।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here