हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें दक्षिण अफ्रीक...

    दक्षिण अफ्रीका में छात्रावास में हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत

    South Africa
    South Africa दक्षिण अफ्रीका में छात्रावास में हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत

    केप टाउन (एजेंसी)। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के उमलाजी शहर में एक छात्रावास में हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    उमलाजी में पुलिस के अनुसार, तड़के दो बजकर 45 मिनट पर 20 से 40 वर्ष की आयु के नौ पुरुष, ग्लीबेलैंड्स हॉस्टल के ब्लॉक 57 में एक कमरे में शराब का सेवन कर रहे थे, तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उन पर गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए। पुलिस ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रुप से घायल दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया। बयान में कहा गया है कि गोलीबारी का मकसद अज्ञात है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here