हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें बेगुनाह निकली...

    बेगुनाह निकली खतरनाक लेडी सीरियल किलर घोषित ‘माँ’

    Australia
    आरोप में 20 साल की काटी जेल

    तीन बच्चों की गला घोंटकर और एक की बली का था आरोप | (Australia)

    • आरोप में 20 साल की काटी जेल

    मेलबर्न (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया (Australia) की सबसे खतरनाक सीरियल किलर घोषित की गई महिला आखिर बेगुनाह मिली है। महिला पर अपने ही 19 दिन से लेकर के डेढ़ साल तक के 4 बच्चों की हत्या का आरोप था। 2003 में स्थानीय कोर्ट ने महिला पर आरोपों को सही मानते हुए उसे जेल भेज दिया था। पूरे देश और दुनिया में उसे बेरहम और सबसे खतरनाक सीरियल किलर कहा गया। लेकिन अब 20 साल बाद गहन जांच के बाद पाया गया कि महिला ने अपने बच्चों की हत्या नहीं की थी। उसके चारों बच्चों की मौत प्राकृतिक थी।

    यह बात उस महिला ने तब भी कही थी, लेकिन जांच एजेंसियों से लेकर अदालत और आम लोगों से लेकर मीडिया किसी को भी उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ। फिलहाल महिला को जेल से रिहा करने का फैसला किया गया है। लेकिन वह महिला अब तक कुल 20 साल जेल की सजा काट चुकी है। इस मामले को आॅस्ट्रेलियाई न्यायिक व्यवस्था को बड़ी खामी के बतौर देखा जा रहा है।

    बता दें कि महिला का नाम कैथलीन फोल्बिग है। उसने 1989 से 1999 के बीच 4 बच्चों को जन्म दिया था। लेकिन कोई भी बच्चा दो साल की उम्र को पार नहीं कर पाया था। कैथलीन पर अपने पहले तीन बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा। जबकि कहा गया कि उसने अपने चौथे बच्चे की बलि दी। इस घटना के बाद आॅस्ट्रेलियाई मीडिया में कैथलीन को दुनिया की ‘सबसे बुरी माँ’ और ‘खतरनाक सीरियल किलर’ घोषित की गई थी। कई साल तक यह मामला सुर्खियों में बना रहा।

    महिला साल 2003 से ही जेल में थी। वह लगातार अपनी बेगुनाही (Innocence) की दलील देती रही। लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। कोर्ट, मीडिया और परिवार वालों ने भी उसे बच्चों का कातिल मान लिया था। लेकिन साल 2021 में कुछ वैज्ञानिकों ने मामले की तहकीकात की सोची। जांच करने पर उन्होंने पाया कि कैथलीन के परिवार में कुछ अनुवांशिक समस्या है; जिसके चलते इस वंश के बच्चों के बीमार होने का खतरा होता है। वैज्ञानिकों का मानना था कि अनुवांशिक बीमारी के चलते ही बच्चों की मृत्यु हुई थी, जो नेचुरल मौत थी। जिसके बाद उन्होंने एक पिटीशन भी लिखी। अब कोर्ट भी वैज्ञानिकों के इस दावे से सहमत है।

    यह भी पढ़ें:– सीहोर में 300 फीट गहरे बोरवेल मे गिरी सृष्टि की सलामती की दुआ को एक साथ उठे ‘लाखों हाथ’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here