हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यमुना नदी में...

    यमुना नदी में छोड़ा 2.94 लाख क्यूसेक पानी, हाईअलर्ट

    Kairana News
    कैराना में चेतावनी बिंदु को पार कर जाएगा यमुना का जलस्तर

    कैराना में चेतावनी बिंदु को पार कर जाएगा यमुना का जलस्तर, खादर क्षेत्र के किसानों की धड़कने बढ़ी, बाढ़ चौकियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी | Kairana News

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में निरन्तर हो रही वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में अधिकतम 2.94 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। इससे कैराना क्षेत्र में यमुना नदी उफान पर पहुंच जाएगी। इसे लेकर खादर क्षेत्र के किसानों की धड़कने भी तेज हो गई है। वहीं, यमुना में पानी छोड़े जाने के चलते हाईअलर्ट जारी किया गया है। ड्रेनेज विभाग ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट करते हुए खादर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए है।

    पिछले कई दिनों से पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में निरन्तर वर्षा हो रही है, जिस कारण हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया। बैराज पर पानी के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए रविवार आधी रात के बाद से यमुना नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। रात्रि करीब एक बजे 2,58,343 क्यूसेक पानी यमुना में डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद सोमवार प्रातः छह बजे 2,94,587 क्यूसेक जल यमुना में छोड़ा गया। इसके बाद बैराज से छोड़े जाने वाले पानी में आंशिक कमी आई। प्रातः आठ बजे 2,79,898 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया। Kairana News

    यमुना में छोड़े गए पानी की सूचना पर खादर क्षेत्र के किसानों की चिंता में वृद्धि हो गई है। यमुना नदी में हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी इस वर्ष का अभी तक सर्वाधिक है। बैराज से छोड़ा गया पानी अगले 24 घंटे में कैराना पहुंच जाएगा, जिससे क्षेत्र में यमुना नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि होगी। यमुना के उफान पर आने से खादर क्षेत्र के किसानों की फसलों को नुकसान होने की संभावनाएं जताई जा रही है। यमुना में पानी छोड़े जाने के साथ ही हाईअलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहकर खादर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। Kairana News

    यमुना नदी में एक दिन पूर्व भी 1,04,553 क्यूसेक जल डिस्चार्ज किया गया था। जोकि सोमवार दोपहर बाद तक कैराना पहुंच गया। ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि रविवार प्रातः आठ बजे कैराना में यमुना का बहाव सूचकांक पर 228.26 मीटर दर्ज किया गया था, जबकि सोमवार प्रातः आठ बजे तक यह 230.58 मीटर पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि यमुना में पानी छोड़े जाने से जलस्तर में वृद्धि होगी। कैराना में यमुना का चेतावनी बिंदु 231.000 मीटर, जबकि खतरे का निशान 231.500 मीटर पर निर्धारित है। क्षेत्र में बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है।

    पानी में डूबा यमुना किनारे बना मंदिर | Kairana News

    यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पूजा-अर्चना के लिए निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी द्वारा किनारे पर बनवाया गया यमुना मैय्या का मंदिर भी पानी की जद में आ गया है। मंदिर का ज्यादातर हिस्सा यमुना के पानी में समा गया है। केवल मंदिर के शीर्ष पर लगी झंडिया ही दिखाई दे रही है।

    शिवभक्तों के यमुना में अंदर जाने पर लगाई रोक

    यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुलिस-प्रशासन भी सतर्क हो गया है। यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना ब्रिज के नीचे यमुना नदी में नहाने पर प्रशासन आमजन के लिए पूर्व में ही रोक लगा चुका है। लेकिन अब किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन ने यहां से गुजर रहे शिवभक्तों के भी यमुना के अंदर जाकर नहाने पर रोक लगा दी है। पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ियों को यमुना किनारे पर बनी सीढ़ियों पर ही नहाने के लिए कहा गया है। इसके लिए यमुना किनारे रस्सी बांधकर बैरिकेडिंग भी की गई है।

    यह भी पढ़ें:– ब्यास नदी में रेस्क्यू की दिल दहलाने वाली आई तस्वीरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here