हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पीड़ित परिजनों...

    पीड़ित परिजनों को प्रताड़ना, क्या यही राज का कर्तव्य

    Jaipur News

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। प्रदेश में महिला उत्पीडन की निरंतर बढती घटनाओं को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का गुर्जर और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान डॉ. अल्का गुर्जर ने कहा कि भीलवाड़ा के कोटडी में हुए तंदूर कांड में पीड़िता के परिजनों को पुलिस ने इतना प्रताडित किया कि तंग आकर अंतिम संस्कार के दौरान उसके पिता और दादा ने चिता पर कूदकर आत्मदाह का प्रयास किया। गहलोत सरकार अपराधियों को संबल और पीड़ितों को प्रताडना देने का काम कर रही है। Jaipur News

    प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत इतना गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं कि क्या महिलाओं के लिए हर घर पर पुलिस तैनात की जाए। पुलिस से सुरक्षा की उम्मीद की जाती है, लेकिन इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा पीडित परिवार ने खुद आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ा। उन्होंने कहा कि राज का कर्तव्य सुरक्षा देने का होता है, लेकिन जो राज सुरक्षा ही ना दे पाए उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। Rajasthan News

    डॉ. अल्का गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी बांसवाड़ा आ रहे हैं, क्या वे डूंगरपुर, सलूंबर, कोटडी और बीकानेर के खाजूवाला में पीड़िताओं के घर भी जाएंगे। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत एनसीआरबी के आंकडों को झूंठलाते हैं। वे कहते हैं कि प्रदेश में महिला अपराध के मामले घटे हैं। यदि हम पूर्व के आंकडे देखें तो 2013 में भाजपा सत्ता में आई थी। उस समय भी पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के राज में प्रदेश महिला उत्पीडन के मामलों में नंबर एक पर था। Jaipur News

    लेकिन जब हम पांच साल सत्ता में रहे तो महिला अपराध के मामलों में सुधार आया। उस दौरान राजस्थान देशभर में महिला अपराध के मामलों में पांचवे नंबर का प्रदेश था। लेकिन इसके बाद 2018 में कांग्रेस सरकार आने के बाद से इन पौने पांच वर्षों में 2023 तक प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध इतने बढे कि हम फिर से नंबर वन पर आ गए। सुमन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री एक विधायक के बारे में कहते हैं कि हमने उस पर कार्रवाई की है। जबकि मंत्री महेश जोशी के बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की, विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– ‘एरिया डोमिनेन्स’ के तहत 331 व्यक्ति गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here