हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश महिला को निर्...

    महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला: पीड़ित महिला से मिले मुख्यमंत्री

    Jaipur News
    महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला: पीड़ित महिला से मिले मुख्यमंत्री

    अपराधियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट मेें चलेगा मुकदमा | Jaipur News

    • पीड़िता को मिलेगी 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी | Jaipur News

    प्रतापगढ़/जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को प्रतापगढ़ के धरियावद पहुंचकर वहां हुए दुर्व्यवहार के मामले में पीड़ित महिला एवं उसके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह की घटनाओं तथा इनमें लिप्त अपराधियों का कोई स्थान नहीं है। ऐसी दुखद तथा अमानवीय घटनाओं की एक स्वर में निंदा होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अपराधियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। Case of parading a woman naked

    पीड़ित महिला को 10 लाख रुपए तथा सरकारी नौकरी देने की घोषणा

    इस दौरान गहलोत ने पीड़ित महिला को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तथा सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। प्रतापगढ़ घटना में पीहर और ससुराल के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों का कृत्य घोर निंदनीय है। Rajasthan News

    उन्होंने कहा कि घटना के संज्ञान मेें आते ही एडीजी क्राइम को मौके पर जाकर इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे तथा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Jaipur: महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला: 7 अभियुक्त गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here