हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अमृतसर से कुआ...

    अमृतसर से कुआलालंपुर के लिए फ्लाइट शुरु

    Amritsar News
    सोमवार और मंगलवार को सुबह दिन के समय 12.30 बजे समय और वीरवार और शुक्रवार को यह फ्लाइट रात एक बजे अमृतसर एयरपोर्ट से जाएगी

    अब आसानी से मलेशिया पहुंच सकेंगे यात्री, पड़ोसी राज्यों के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर | Amritsar News

    अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। एयर एशिया एयरलाइंस ने करीब साढ़े तीन साल बाद रविवार को फिर से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कुआलालंपुर (मलेशिया की राजधानी) के लिए फ्लाइट शुरु कर दी है। इस फ्लाइट के शुरु होने पर आॅस्ट्रेलिया, थाईलैंड और अन्य दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में जाने वालों को बड़ी राहत मिली है। कोविड काल के दौरान बंद की गई यह फ्लाइट रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे कुआलालंपुर के लिए एसजीआरडी एयरपोर्ट से उड़ी। Amritsar News

    सांसद गुरजीत सिंह औजला विशेष तौर पर एयरपोर्ट पहुंचे और फ्लाइट की क्रू टीम और यात्रियों से मिल कर उन्हें शुभकामनाएं दी। लोकसभा सदस्य गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि मलेशिया के लिए फ्लाइट शुरु करवाई थी। लेकिन कोविड काल के दौरान मार्च 2020 बंद कर दी गई थी। यह फ्लाइट बाली के साथ कनेक्ट करेगी। वहीं आॅस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड आदि के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट यात्रियों को मिलेगी। यह बड़ा जहाज है, जिसमें 360 इक्नामी सीटें तथा 12 बिजलेस क्लास की सीटें हैं। Amritsar News

    उन्होंने कहा कि फ्लाइट का समय सोमवार और मंगलवार को सुबह दिन के समय 12.30 बजे समय और वीरवार और शुक्रवार को यह फ्लाइट रात एक बजे अमृतसर एयरपोर्ट से जाएगी। उन्होंने यात्रियों से कहा कि अब इन फ्लाइट्स को फुल करना आपकी जिम्मेदारी है। मलेशिया एयरलाइंस भी आठ नवंबर से अमृतसर एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरु करने जा रही है।

    सांसद औजला ने कहा कि टोरोंटो के लिए न्योन की फ्लाइट कामयाब चल रही है। उन्होंने कहा कि कतर एयरलाइन से कहेंगे कि वे अमृतसर एयरपोर्ट से टोरोटों के लिए फ्लाइट शुरु कर दें, तो यहां से कनाडा के लिए दो फ्लाइट हो जाएंगी और वहां बसे पंजाबियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। वहीं एसजीआरडी एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि इस फ्लाइट के दोबारा शुरु होने पर अमृतसर या पंजाब के लोगों के लिए नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Amritsar News

    यह भी पढ़ें:– एक राष्ट्र एक चुनाव संदेह को बढ़ावा देने वाला: स्टालिन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here