हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य पंजाब टिपर संचालकों...

    टिपर संचालकों व हैल्परों ने दो महीने का वेतन न मिलने से रोषित होकर की हड़ताल

    Abohar News
    सेनेटरी इंस्पेक्टर के भरोसे के बाद दो घंटे बाद हड़ताल की खत्म

    सेनेटरी इंस्पेक्टर के भरोसे के बाद दो घंटे बाद हड़ताल की खत्म | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। नगर निगम के टिपर संचालकों व हैल्परों को वेतन न मिलने से रोषित होकर वीरवार को हड़ताल कर दी। जिसके बाद सेनेटरी इंस्पैक्टर (Sanitary Inspector) ने उन्हे जल्द वेतन देने का भरोसा देते हुए उनकी हड़ताल खत्म करवा कर काम पर भेजा। जानकारी के अनुसार नगर निगम के टिपर संचालकों व हैल्परों ने वीरवार सुबह काम करने से इनकार करते हुए हड़ताल कर दी। Abohar News

    उनका कहना था कि उन्हें दो महीने से वेतन नहीं मिला है, जिस कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है व उनके घर का गुजारा चलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसी परेशानी के चलते उन्होंने हड़ताल करने का निर्णय लिया व सुबह काम पर नहीं गए। जिसका पता चलने पर सेनेटरी इंस्पेक्टर करतार सिंह, इकबाल सिंह व अश्वनी मिगलानी मौके पर पहुंचे व टिपर संचालकों से बातचीत की व उन्हें यह भरोसा दिलवाया कि उनकी समस्या अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है व उन्हें जल्द वेतन दिया जाएगा। जिसके बाद टिपर संचालकों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी।

    गौर हो कि नगर निगम में 60 के करीब टिपर है व प्रत्येक टिपर के साथ एक संचालक के साथ व दो दो हैल्पर है जो घर-घर जाकर कूड़ा उठाते हैं। टिपर संचालक व हैल्पर रोजाना सुबह 6 बजे टिपर लेकर कूड़ा एकत्रित करने निकल पड़ते हैं, जबकि वीरवार को वह करीब दो घंटे देरी से काम पर निकले। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उन्हें वेतन नहीं मिला तो वह फिर से हड़ताल पर जाने जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– पाकिस्तान से हेरोइन की खेप लाने के लिए तैराकों को भेजने वाला ‘काली’ काबू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here