हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चौबीस घंटे बा...

    चौबीस घंटे बाद मिला यमुना में डूबे आसिफ का शव

    Kairana News
    चौबीस घंटे बाद मिला यमुना में डूबे आसिफ का शव

    एक दिन पूर्व नहाते वक्त यमुना नदी के गहरे पानी में समा गए थे दो युवक

    • युवक की तलाश में पुलिस ने लगा रखे थे दस प्राइवेट गोताखोर | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। एक दिन पूर्व नहाते वक्त यमुना नदी में डूबे दूसरे युवक का शव भी चौबीस घंटे बाद बरामद हो गया है। पुलिस ने दस प्राइवेट गोताखोर युवक की तलाश में यमुना नदी में लगाये थे। यमुना में डूबने से हुई दो युवकों की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। विगत गुरुवार को कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी नईम(20) अपने भतीजे आसिफ(18) व साजेब(19) के साथ पानीपत के सिनेमाघर में फिल्म देखने के लिए घर से निकला था। नईम के अनुसार शो चालू होने में समय था। Kairana News

    इसलिए उन्होंने यूपी-हरियाणा बॉर्डर से गुजर रही यमुना नदी में नहाने का मन बनाया। तीनों यमुना किनारे पर पहुंच गए और नहाने लगे। नईम किनारे पर नहा रहा था, जबकि आसिफ और साजेब नहाते हुए काफी दूर तक चले गए और अचानक डूब गए। उन्हें डूबता देख नईम ने शोर मचा दिया और मामले की सूचना यमुना ब्रिज चौकी पुलिस को दी। इस पर यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई मनेंद्र सिंह टीम के साथ में मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्राइवेट गोताखोरों को बुलाकर यमुना में डूबे युवकों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। सूचना मिलने पर परिजन भी यमुना किनारे पर पहुंच गए।

    शाम करीब साढ़े छह बजे यमुना में डूबे साजेब के शव को गोताखोरों ने बरामद कर लिया। जबकि दूसरे युवक की तलाश में देर शाम तक अभियान जारी रहा। शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस ने यमुना में डूबे दूसरे युवक की तलाश शुरू की। प्रातः करीब आठ बजे दस प्राइवेट गोताखोरों ने यमुना में सर्च अभियान चलाया। कई घंटे चले सर्च अभियान के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे युवक का शव ब्रिज के निकट से यमुना नदी से बरामद हो गया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्यवाही के ही युवक के शव को अपने साथ ले गए। हादसे से दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, एसआई मनेंद्र सिंह का कहना है कि यमुना में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद हो गए है। परिजन बगैर पोस्टमार्टम के ही शवों को अपने साथ ले गए है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– आगे बन रही पीछे से टूट रही सड़क, लोगों ने रुकवाया कार्य

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here