हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More

    Sadbhavana race: सद्भावना दौड़ में राजपाल और आरती प्रथम

    Hanumangarh News
    गांधी जयंती पर जिला मुख्यालय पर सद्भावना दौड़ का आयोजन

    Sadbhavana race: गांधी जयंती पर जिला मुख्यालय पर सद्भावना दौड़ का आयोजन

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद (Rajasthan State Sports Council) के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के मौके पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। सुबह सात बजे शुरू हुई सद्भावना दौड़ का आयोजन जंक्शन स्थित जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र राजीव गांधी स्टेडियम से कलक्ट्रेट तक एवं वापस राजीव गांधी स्टेडियम तक करीब पांच किलोमीटर तक किया गया। सद्भावना दौड़ में करीब दो सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। Hanumangarh News

    सद्भावना दौड़ को यातायात प्रभारी विजेन्द्र शर्मा, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह व डीईओ माध्यमिक हंसराज जाजेवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्रा वर्ग में प्रथम तीन स्थानों पर रहे प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर कपिल यादव व जिला अहिंसा बोर्ड के सहसंयोजक तरुण विजय ने ट्रैक सूट वितरित किए। सभी प्रतिभागियों के लिए राजीव गांधी स्टेडियम में अल्पाहार की व्यवस्था की गई। जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि बालक वर्ग में प्रथम राजपाल पुत्र महावीर सिंह, द्वितीय रवि कुमार पुत्र गोविन्द सिंह, तृतीय जसपाल सिंह पुत्र गुरदेव सिंह रहे। Hanumangarh News

    बालिका वर्ग में प्रथम आरती पुत्री दारासिंह, ममता पुत्री मोहनलाल व राजकिरण पुत्री गुरसेवक सिंह रही। दौड़ के बाद राजीव गांधी स्टेडियम के मैदान में खिलाडिय़ों की ओर से मैदान श्रमदान भी किया गया। खिलाडिय़ों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक निर्मल पूनिया, देवेन्द्र पूनिया, सुखदीप सिंह, संजय बिश्नोई, अंग्रेज सिंह, परमानन्द, जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षक शंकर सिंह नरूका, अभयजीत सिंह, अमन कड़वा, ओमप्रकाश, विकास कंकर, ओमप्रकाश सैन सहित कई खेलप्रेमी मौजूद थे। सद्भावना दौड़ में खिलाडिय़ों के साथ कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– राज्य में हुए विकास कार्यों की पूरे देश में चर्चा: मुख्यमंत्री

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here