हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home खेल National Game...

    National Games: 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए गोवा तैयार

    National Games
    National Games: 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए गोवा तैयार

    गोवा (एजेंसी)।National Games: आगामी 25 अक्टूबर से नौ नवंबर के बीच प्रस्तावित 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने के लिये गोवा खेल प्राधिकरण ने कमर कस ली है। खेल महाकुंभ मेंमल्लखंब, कलारीपयट्टू, गतका समेत 43 खेल विधाएं शामिल हैं जिनमें आठ हजार से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति (एनजीओसी) और गोवा खेल प्राधिकरण इस भव्य प्रदर्शन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। तैयारी के तहत तीन हजार से अधिक नवनियुक्त स्वयंसेवक गोवा प्रीमियर स्पोर्टिंग इवेंट में इतिहास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति (एनजीओसी) सक्रिय रूप से स्वयंसेवकों को भर्ती कर रही है। गोवा के उत्साही युवाओं से चुने गए ये व्यक्ति न केवल राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे, बल्कि एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में गोवा की प्रतिष्ठा में भी योगदान देंगे। इन स्वयंसेवकों की भूमिका अपरिहार्य है, क्योंकि वे राष्ट्रीय खेलों की रीढ़ बनकर इसके सुचारू क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेंगे। पहले ही हासिल किए गए कई मील के पत्थर के साथ, एनजीओसी अब स्वयंसेवकों के लिए एक आॅनलाइन आवेदन पत्र लॉन्च कर रहा है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म उन लोगों को अपनी जानकारी सत्यापित करने और अपडेट करने की अनुमति देगा, जिन्होंने पहले आॅफलाइन पंजीकरण किया था, जिससे किसी भी संभावित गुमनामी की समस्या समाप्त हो जाएगी।

    इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में गोवा से 3000 से अधिक स्वयंसेवकों के भाग लेने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा विभाग गोवा के सक्रिय सहयोग से एनजीओसी ने राज्य भर के उच्च शिक्षा संस्थानों में स्वयंसेवक पंजीकरण खोल दिया है। गोवा के युवाओं की प्रतिक्रिया जबरदस्त रही है, जो 37वें राष्ट्रीय खेल गोवा 2023 की सफलता के लिए उनके उत्साह और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। गोवा के उच्च शिक्षा निदेशक ने इस आयोजन के महत्व को समझते हुए एनजीओसी को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है। इन चयनित स्वयंसेवकों को खेलों की पूरी अवधि के दौरान सभी स्थानों पर तैनात किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर पहलू निर्बाध रूप से चले।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here