हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाजपा राष्ट्र...

    भाजपा राष्ट्रीय सचिव मनजिन्द्र सिंह सिरसा का सिख समुदाय ने किया स्वागत

    Hanumangarh News

    वीर बाल दिवस की घोषणा बड़ी सौगात | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा राष्ट्रीय सचिव (National BJP Secretary) मनजिन्द्र सिंह सिरसा के हनुमानगढ़ आगमन पर सिख समुदाय के लोगों द्वारा जंक्शन धान मण्डी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खास बात यह रही कि भाजपा युवा नेता अपारजोत बराड़ ने जेसीबी के माध्यम से लगभग 3 क्विंटल गुलाब के फुलों की वर्षा करते हुए मनजिन्द्र सिंह सिरसा का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय सचिव मनजिन्द्र सिंह सिरसा, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, गंगानगर जिलाध्यक्ष शरणपाल मान, विधायक गुरदीप शाहपीनी, भाजपा युवा नेता अमित सहू, पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा नेता अपारजोत सिंह बराड़ ने की। Hanumangarh News

    कार्यक्रम के तहत सर्व सिख समाज के अध्यक्ष प्रेम सिंह कमरानी, गुरूद्वारा गुरूतेग बहादुर के प्रधान अजीत सिंह लेघा, उपप्रधान बलविन्द्र कौर बराड़, बलकरण सिंह गिल, अपारजोत बराड़ ने संयुक्त रूप से मनजिन्द्र सिंह सिरसा का स्मृति चिन्ह, सरोपा व श्री साहब देकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए लागू किये तीनों कानूनों को देश की जनता के समक्ष हाथ जोड़ते हुए माफी मांगकर वापस लेने की घोषणा की यह एक बड़े दिल का प्रधानमंत्री ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मति से तीन कानून किसान हित में लागू किये थे परन्तु किसानों की उन कानूनों पर सहमति न बनने के कारण देश के प्रधानमंत्री ने वह कानून वापस लिये।

    उन्होंने कहा कि सिखों के इतिहास को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए वीर बाल दिवस की घोषणा की जो कि सिख समाज के लिए बड़ी सौगात से कम नहीं। कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए सिरसा ने कहा कि दूसरी सरकारों में गुरुद्वारों पर अटैक होते थे। हमारे लोगों को टायर डालकर उन्हें जला दिया जाता था। जब बड़ा पेड़ गिरता है तो जमीन हिलती है। कहीं ना कहीं अपने भाषण के जरिए मनजिंदर सिरसा ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सिख कम्युनिटी को भाजपा के साथ आने के लिए संदेश दिया। Hanumangarh News

    इस मौके पर गुरदीप गिल जोड़कियां, दिलजीत बराड़, गुरमीत बराड़ मक्कासर, अमनदीप संधू, अक्शदीप बराड़ बुधसिंह वाला, शैरी दंदीवाल, धीरू बलिहारा, शिवेन्द्र सतीपुरा, जस्सू जैलदार, कुलविन्द्र किपी, अम%8LS