हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Asian Games 2...

    Asian Games 2023: 72 साल के इतिहास में पहली बार भारत के इतने मेडल!

    Asian Games 2023

    Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत ने पहली बार 100 पदों का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है, जिसमें 28 स्वर्ण पदक शामिल हैं। एशियाई खेलों के 72 साल के इतिहास में भारत ने बड़ी जीत प्राप्त की है। हॉकी में स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ कबड्डी में भी स्वर्ण पदक जीता। करीब डेढ़ अरब की जनसंख्या वाले देश के लिए यह अवश्य बनता था कि एक करोड़ के पीछे एक पदक तो होना ही चाहिए। इसमें कोई संदेह नहीं कि यह जीत भारत में जनजागरुकता का आधार बनेगी। ग्रामीण क्षेत्रों और खासकर पिछड़े इलाकों से खिलाड़ी आगे आए हैं। लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। Asian Games 2023

    केंद्र और राज्य सरकारें भी उन्हें प्रोत्साहित कर रही हैं, लेकिन मामला केवल नकद पुरस्कारों या नौकरियों से समाधान नहीं होगा, बल्कि देश में एक खेल संस्कृति पैदा करने की आवश्यकता है। खेल दैनिक जीवन या संस्कृति का हिस्सा नहीं बन सके हैं। खेलों को जमीनी स्तर पर लागू करना होगा। खिलाड़ी गांवों से आते हैं लेकिन गांवों में खेल सुविधाएं नहीं हैं। गांवों में अच्छे मैदान नहीं होते, खिलाड़ी सड़कों के किनारे दौड़कर और सरकारी स्कूलों के छोटे-छोटे उबड़-खाबड़ मैदानों में अभ्यास करके तैयारी करते हैं। कई प्रतिभावान खिलाड़ी तो सुविधाओं के आभाव में बीच में ही खेलों में हिस्सा लेना छोड़ जाते हैं। गांव-गांव स्टेडियम की व्यवस्था करनी होगी। India

    खेल को शिक्षा के बराबर महत्व देने की जरूरत है। खेलों में उत्थान के तीन ही मुख्य आधार हैं, प्रेरणा, प्रोत्साहन और सुविधा, इन्हीं पर भारत को ज्यादा काम करने की जरूरत है। भारतीयों में न तो प्रतिभा कम है, न जुनून, और न मेहनत में कोई कमी रहती है। इस 19वें एशियाड की विजयगाथाओं का पर्याप्त प्रचार-प्रसार भी जरूरी है। प्रशिक्षकों की पर्याप्त भर्ती की जाए तथा खेल के सामान की भी पूर्ण व्यवस्था की जाए। केंद्र और राज्य सरकारों को मजबूत खेल नीतियां बनानी चाहिए।

    दरअसल सरकारी स्तर पर खिलाड़ियों को नौकरी या पुरस्कार देने की बात ज्यादा होती है। यदि हमें ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना प्रदर्शन सुधारना है तो हमें हर जगह अच्छा प्रदर्शन करना होगा। आज भी कई छोटे देश हमारे से आगे हैं। चीन के स्वर्ण पद ही हमारे कुल पदकों से दोगुने हैं। जापान व दक्षिण कोरिया का आंकड़ा भी बहुत ऊपर है। हमें इन देशों की खेल नीतियों, खेल तकनीकों और खेल संरचनाओं का गहन विश्लेषण करके तैयारी करनी होगी। हमें किक्कर सिंह और गामा जैसे पहलवानों की विरासत को बचाकर रखना है। Asian Games 2023

    यह भी पढ़ें:– Assembly Elections 2023 Date Live: 3 दिसंबर को आएंगे 5 राज्यों के नतीजे, चुनाव आयोग ने किया तारीखों …

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here