हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब हत्या मामले म...

    हत्या मामले में पुलिस कर रही जांच: थाना प्रभारी

    Abohar News
    हत्या मामले में पुलिस कर रही जांच: थाना प्रभारी

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव कुंडल (Kundal) निवासी एक व्यक्ति की बीती रात तीन चार अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी, जिसके शव को थाना सदर पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं आज सुबह सूचना मिलते ही एसपीडी और थाना सदर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और परिवार के बयान कलमबद्ध किए। मर्डर के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका। पुलिस हर ऐंगल से जांच कर रही है। Abohar News

    मिली जानकारी के अनुसार गुरमीत सिंह पुत्र नछतर सिंह जो कि खेत मजदूरी करता था, बीती रात परिवार सहित घर में सोया हुआ था तो गांव के ही 3-4 युवक करीब 11 बजे उसके घर आए और कहा कि उनका ट्रैक्टर खेत में फंस गया है वह उसका ट्रैक्टर निकलवा दे। इसके करीब एक घंटे पर करीब 12 बजे उक्त युवक उसे तेजधार हथियारों से लहुलुहान कर मूर्छित अवस्था में घर के बाहर फेंककर चले गए, जब परिजनों को इस बारे में पता चला तो वे उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाए जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट रैफर कर दिया गया जहां कल रात ही उसकी मौत हो गई। Abohar News

    इधर आज सुबह घटना की सूचना मिलने पर एसपीडी मनजीत सिंह व थाना सदर के प्रभारी गुरमीत सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचें और घटनास्थल का दौरा कर वहां से खून के सैंपल व कुछ बोतलें आदि कब्जे में ली। बताया जाता है कि पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इधर पुलिस ने मृतक के ताये के बेटे के बयान पर कार्रवाई शुरु कर दी है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– ऊंचागांव में ग्रामीणों ने युवक के शव के साथ लगाया जाम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here