हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Surya Grahan ...

    Surya Grahan 2024: साल 2024 का वो दिन, जब दिन में ही हो जाएगा अंधेरा! जानें, चौंकानें वाली वजह!

    Surya Grahan 2024
    Surya Grahan 2024: साल 2024 का वो दिन, जब दिन में ही हो जाएगा अंधेरा! जानें, चौंकानें वाली वजह!

    वाशिंगटन। Surya Grahan 2024: ग्रहणों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। 2024 में भी ऐसा ही एक पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जोकि 8 अप्रैल, 2024, दिन सोमवार को होगा। अमेरिका ही नहीं बल्कि विभिन्न देशों में इस पूर्ण सूर्य ग्रहण का असर दिखाई देगा। बल्कि पूरे महाद्वीप में ही आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इस संबंध में वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्ण सूर्य ग्रहण का रास्ता उत्तर पश्चिमी मेक्सिको से अमेरिका होते हुए दक्षिणपूर्वी कनाडा तक जाएगा। वह रास्ता औसतन 115 मील (183 किलोमीटर) चौड़ा होगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण 4 मिनट 28 सेकंड तक रहेगा। इस दौरान दिन में अंधेरा कायम रह सकता है।

    Surya Grahan 2024
    Surya Grahan 2024: साल 2024 का वो दिन, जब दिन में ही हो जाएगा अंधेरा! जानें, चौंकानें वाली वजह!

    यह संपूर्ण सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को मेक्सिको के साथ टेक्सास से मेन तक 15 अमेरिकी राज्यों के कुछ हिस्सों में दिखेगा। इसके अलावा कनाडा के 5 राज्य के लोग पूर्ण ग्रहण देख देख सकेंगे। मेक्सिको के तट से दूर कुछ द्वीपों से गुजरने के बाद चंद्रमा की 124 मील चौड़ी (199 किलोमीटर) छाया उत्तरी अमेरिका के माजातलान में सुबह 11:07 बजे पहुंचेगी, जिसमें ग्रहण दक्षिणपूर्वी क्षितिज से 69 डिग्री ऊपर होगा। पूरे ग्रहण पथ में सबसे बड़े ग्रहण का समय कुल मिलाकर 4 मिनट 28 सेकेंड होगा।

    संपूर्ण सूर्य ग्रहण में ऐसा महसूस होगा जैसे चंद्रमा सूर्य की डिस्क को पूरी तरह से रोक रहा हो। समग्रता से पहले के क्षणों में प्रकाश का स्तर गिर जाएगा और इससे एक धुंधलता पैदा होगी, जिससे तापमान भी नाटकीय रूप से कम हो जाएगा। संपूर्ण ग्रहण के बाहर चंद्रमा की उपछाया एक आंशिक सूर्य ग्रहण बनाएगी। ये पूरे उत्तर, मध्य और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगी।

    सलाह: सूर्य ग्रहण को देखते समय कभी भी नंगी आंखों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए बल्कि एक सोलर फिल्टर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह केवल संपूर्ण ग्रहण के सटीक क्षण के दौरान ही कर सकते हैं, जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है, तो आप नंगी आंखों से सूरज को देख सकते हैं। दूसरे समय में सूर्य ग्रहण देखने के लिए जरूर सावधानी बरतने की जरूरत है। ध्यान रखें कि सूर्य ग्रहण देखने के लिए चश्मा पहनना चाहिए या दूरबीन में सौर फिल्टर लगाकर देखना सही रहता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here