हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Accident: हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री

    Ballabhgarh News
    हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री

    केजीपी पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई गाड़ी | Ballabhgarh News

    • मेरठ से लौट रहे थे बल्लभगढ़ | Ballabhgarh News

    बल्लभगढ़ (सच कहूँ/सागर दहिया)। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं उद्योगपति रामेश्वर प्रजापति मंलगवार को केजीपी पर सड़क हादसे (Road Accident) में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उद्योगपति एवं भाजपा ओबीसी वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रजापति मंगलवार करीब 11 बजे अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर मेरठ से बल्लभगढ़ सेक्टर-3 अपने निवास पर आ रहे थे। ड्राइवर नहीं होने के चलते वह गाड़ी स्वयं चला रहे थे। महामंत्री जब केजीपी छायंसा के नजदीक पहुंचने वाले थे तभी आगे चल रही एक अन्य गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए।

    इस कारण उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलटती हुई डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद वह गाड़ी में ही फंस गए। लेकिन केजीपी से गुजरने वाले लोगों और समय से पहुंची एनएचएआई की टीम ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और बाद में क्रेन से गाड़ी को सीधा कराया। Ballabhgarh News

    इस हादसे में उनकी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल अवस्था में उन्होंने बताया कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी हैं, लेकिन हादसा इतना भयावह था कि वह भगवान के आशीर्वाद से ही बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि वह मेरठ पार्टी के किसी काम से गए हुए थे।

    यह भी पढ़ें:– दो मंजिला कास्टमेटिक की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here