हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मरते दम तक लड...

    मरते दम तक लडूंगा संविधान की लड़ाई : त्रिलोक चन्द

    Bulandshahr News
    मरते दम तक लडूंगा संविधान की लड़ाई : त्रिलोक चन्द

    बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। भीम आर्मी (Bhim Army) के मेरठ मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चन्द गौतम के द्वारा संविधान बचाओ यात्रा, जमीन आरक्षण वापस करो आन्दोलन चलाया जा रहा है। संविधान दिवस के अवसर पर बुलंदशहर पहुंचा और समसपुर से लेकर शिकारपुर तक संविधान दिवस पर संविधान बचाओ यात्रा निकाली गई। संविधान बचाओ यात्रा, जमीन आरक्षण वापस करो रविवार को बुलंदशहर के समसपुर पहुंची। सैकड़ों दलितो ने संविधान बचाओ यात्रा, जमीन आरक्षण वापस करो यात्रा निकाली। Bulandshahr News

    यात्रा समसपुर से शुरू हुई पंडावल, छतारी, पहासु, सुरजावली बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, शिकारपुर तहसील पर ज्ञापन देने के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मेरठ मंडल त्रिलोक चन्द गौतम ने कहा कि वर्तमान में देश की सत्ता भाई को भाई से लड़ाने वालों के हाथ में है। वह किसी कीमत पर सदियों से सताये हुए लोगों को राष्ट्र की मुख्य धारा में नहीं आने देना चाहते इसलिए संविधान को धीरे-धीरे समाप्त कर बदलने की साजिश कर रहे हैं जिसका बहुजन समाज मुंहतोड़ जवाब देगा। त्रिलोक चन्द गौतम ने कहा यह लड़ाई अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े, अल्पसंख्यक आदिवासी लोगों की है। Bulandshahr News

    इस लड़ाई को मरते दम तक लडूंगा जो आरक्षण हमे बाबा साहब डॉ अंबेडकर व छत्रपति शाहूजी महाराज ने दिया था उसको वापस करा कर ही दम लूंगा। जीतेन्द्र गौतम (फौजी) जिलाध्यक्ष ने कहाँ कि उत्तर प्रदेश में आए दिन अनुसूचित जाति – जनजाति के लोगों के साथ अन्याय और अत्याचार आम बात हो गई है। देश ने 76वी आजादी का जश्न मना रहा है लेकिन दलितों के लिए आजादी अफवाह मात्र है। इस दौरान त्रिलोक चन्द मंडल अध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार गौतम जिलाध्यक्ष, हरिओम गौतम जिला संघठन मंत्री, सत्येंद्र कुमार जिला उपाध्यक्ष, रेशम पाल विधानसभा अध्यक्ष खुर्जा, सद्दाम विधानसभा अध्यक्ष बुलन्दशहर, प्रीतम सिंह निर्भय विधानसभा अध्यक्ष शिकारपुर सहित सैकड़ों की संख्या में दलित लोग मौजूद रहे। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– दिल्ली में मुठभेड़ के बाद दो शार्पशूटर गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here