हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बाइकों की भिड़...

    बाइकों की भिड़ंत में किशोर की दर्दनाक मौत, एक घायल

    Kairana News
    Kairana News: बाइकों की भिड़ंत में किशोर की दर्दनाक मौत, एक घायल

    कस्बे के मोहल्ला आलकलां में रिश्तेदारी में होकर बाइक से घर वापिस लौट रहा था हादसे का शिकार किशोर | Kairana News

    • दुर्घटना में घायल दूसरे बाइक सवार की भी हालत गम्भीर | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: शामली-कैराना मार्ग पर ब्लॉक कार्यालय के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में दूसरा बाइक सवार भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। Kairana News

    रविवार को जनपद सहारनपुर के गंगोह थानाक्षेत्र के बुढ़नपुर गांव निवासी इस्लाम का 16 वर्षीय पुत्र सलमान कस्बे के मोहल्ला आलकलां केनरा बैंक वाली गली में स्थित अपनी रिश्तेदारी में होकर बाइक से अपने घर वापिस लौट रहा था। जैसे ही वह शामली-कैराना मार्ग पर स्थित खण्ड विकास कार्यालय के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों को उपचार हेतु कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल सलमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार मुनव्वर निवासी इस्लामनगर कैराना को गम्भीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक के रोते-बिलखते परिजन अस्पताल में पहुंचे। वह मृतक सलमान के शव को बिना किसी कानूनी कार्यवाही के ही अपने साथ ले गए। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– एसेंट कार-आल्टो की टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चालक गंभीर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here