हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश MSG Bhandara:...

    MSG Bhandara: पावन ‘एमएसजी’ गुरुमंत्र भंडारा कल, तैयारियां जोरों पर

    MSG Bhandara
    तैयारियों में जुटे विभिन्न समितियों के सेवादार (छाया: सुशील कुमार)

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। MSG Bhandara: डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत कल 25 मार्च, दिन सोमवार को पावन ‘एमएसजी’ गुरुमंत्र भंडारा शाह सतनाम शाह मस्तान जी धाम व मानवता भलाई केंद्र डेरा सच्चा सौदा, सरसा में मना रही है। पावन भंडारे को लेकर साध-संगत में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। इस अवसर पर मानवता भलाई कार्य भी किए जाएंगे। पावन भंडारे को लेकर पंडाल, लंगर-भोजन, पेयजल, ट्रैफिक सहित विभिन्न समितियों के सेवादारों ने अपनी-अपनी ड्यूटियां संभाल ली हैं।

    तैयारियों में जुटे विभिन्न समितियों के सेवादार (छाया: सुशील कुमार)

    गौरतलब है कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज ने 25 मार्च 1973 को पावन गुरुमंत्र की दात बख्शी थी। इसी तरह पूजनीय सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज व पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज ने भी इसी महीने में गुरुमंत्र की दात प्राप्त की थी। इसलिए साध-संगत इस पूरे माह को पावन ‘एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा’ माह के रूप में रक्तदान, जरूरतमंदों को राशन, निराश्रयों के मकान बनवाना, गरीब परिवारों की बेटियों की शादियों में आर्थिक सहयोग देना जैसे मानवता भलाई के 162 कार्य करके मनाती है।

    यह भी पढ़ें:– सुनें, होली पर पूज्य गुरु जी का Song

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here