हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश हिसार से रणजी...

    हिसार से रणजीत सिंह तो कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल होंगे भाजपा के उम्मीदवार

    Hisar
    Hisarहिसार से रणजीत सिंह तो कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल होंगे भाजपा के उम्मीदवार

    हिसार। सच कहूँ/संदीप सिंहमार।कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी नई लिस्ट जारी कर दी है। इसमें नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र लोकसभा और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह को हिसार लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने सोनीपत से मोहनलाल व रोहतक से डॉ.अरविंद शर्मा पर भरोसा बताया है। बता दे कि रणजीत सिंह हरियाणा विधानसभा में निर्दलीय विधायक हैं, जो वर्तमान में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

    उन्होंने भी रविवार को ही भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है। अब भारतीय जनता पार्टी ने रणजीत सिंह को हिसार लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पर कुलदीप बिश्नोई का नाम भी हिसार लोकसभा क्षेत्र से चर्चाओं में रहा था। पर याद रहे कि क्षेत्र से एक बार कुलदीप बिश्नोई व पर उनके बेटे भव्य बिश्नोई लोकसभा का चुनाव हार चुके हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी हिसार की सीट पर कोई रिस्क लेना नहीं चाह रही थी। यही सबसे बड़ी वजह रही कि कुलदीप बिश्नोई को हिसार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया। इसी प्रकार पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से हार चुके हैं। पर कैप्टन अभिमन्यु हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके है,पर उन्हें भी अब विधानसभा चुनावों का इंतजार करना होगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here