हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    बरवाला के सेवादार रमन इन्सां ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

    Blood Donation
    Blood Donation: बरवाला के सेवादार रमन इंसा ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

    बरवाला (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। Blood Donation: डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मानवता भलाई के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।अब तक डेरा सच्चा सौदा द्वारा 162 मानवता भलाई के कार्य बढ़ – चढ़कर किए जा रहे हैं । ये सभी कार्य पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा अनुसार किए जा रहे हैं । आप को बता दें जहां भी किसी प्रकार की कोई आपदा या समाजिक समस्या आती है । तो डेरा सच्चा सौदा के सेवादार बिना किसी परवाह के बढ़ – चढ़कर उसमें शामिल होकर प्राकृतिक आपदा या समाजिक समस्या के समाधान हेतु तहदिल से तन – मन – धन से सेवा कर उसको दूर करने का प्रयत्न करते हैं।

    जहां भी रक्त की जरुरत पड़ती है तो झट से ये सेवादार उसकी जान बचाने हेतु रक्तदान करने के लिए दौड़ पड़ते हैं। जानकारी के अनुसार बरवाला के जिम्मेवार बजरंग सोनी ने बताया कि बरवाला के आईटीविंग सेवादार रमन इंसा ने संदीप गांव कुंगड़ जिला भिवानी जो खालसा हॉस्पिटल हिसार में दाखिल है को उपचार हेतु अमनदीप ब्लड बैंक हिसार में एक यूनिट रक्तदान किया। रक्त की जरूरत पड़ने पर बरवाला के आईटी विंग सेवादार रमन इंसा ने अमनदीप ब्लड हिसार में एक यूनिट रक्तदान कर मरीज की जान बचाई। संदीप ने सेवादार रमन इंसा व पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सा का कोटि – कोटि बार धन्यवाद किया। Blood Donation

    यह भी पढ़ें:– शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल में मनाया ‘डेरा स्थापना दिवस’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here