हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home खेल CSK vs PBKS: ...

    CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने आईपीएल में कर दिया कमाल, धोनी की टीम को दी ऐसे मात

    CSK vs PBKS
    CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने आईपीएल में कर दिया कमाल, धोनी की टीम को दी ऐसे मात

    CSK vs PBKS: चेन्नई (एजेंसी)। जॉनी बेयरस्टो (46), राइली रुसो (43) की दमदार पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा दिया है। पंजाब किंग्स की यह चौथी जीत और चेन्नई सुपर किंग्स की पांचवीं हार है। पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा स्कोर बनाने से रोका और उसके बाद जॉनी बेयरस्टो और राइली रुसो शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। जॉनी बेयरस्टो ने 30गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से (46) रन बनाये। वहीं राइली रुसो ने 23 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (43) रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 10 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुये। शशांक सिंह 27 और सैम करन 26 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। चेन्नई की ओर से शार्दुल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीसन और शिवम दूबे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

    Weather Today: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग से आई अच्छी खबर, फिर से होगी झमाझम बारिश, इन राज्यों में लू का अलर्ट

    इससे पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (62) और अजिंक्य रहाणे (29) की शानदार पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया था। आज यहां एम ए चिदंबरम स्‍टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की ऋतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरूआत करते हुए पहले विकेट लिये 64 रन जोड़े। हालांकि इस जोड़ी के बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी। नौवें ओवर में हरप्रीत बराड़ ने पहले अजिंक्य रहाणे 24 गेंदों में (29) और इसी ओवर में शिवम दूबे (शून्य) पर आउटकर पंजाब को दोहरी सफलता दिलाई। इसके बाद रवींद्र जडेजा (2) और समीर रिजवी (21) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। मोईन अली (15), एमएस धोनी(14) रन बनाकर आउट हुये। ऋतुराज गायकवाड़ ने 48 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुये सर्वाधिक (62) रन बनाये। डैरिल मिचेल एक रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत बराड़ और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट लिये। कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह एक-एक विकेट मिला।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here