हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home कारोबार Foreign Excha...

    Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर घटकर 637.9 अरब डॉलर पर

    Foreign Exchange Reserves
    Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर घटकर 637.9 अरब डॉलर पर

    मुंबई (सच कहूँ न्यूज)। Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में भारी गिरावट आने से 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर घटकर लगातार तीसरे सप्ताह गिरता हुआ 637.9 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 2.83 अरब डॉलर कम होकर 640.3 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.2 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 559.7 अरब डॉलर रह गया। Foreign Exchange Reserves

    इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.3 अरब डॉलर घटकर 55.5 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 1.5 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 18.05 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 80 लाख डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 4.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया। Foreign Exchange Reserves

    यह भी पढ़ें:– प्रवेश उत्सव के बावजूद सरकारी स्कूलों में घट रही विद्यार्थियों की संख्या

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here