हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य पंजाब  एक किलो अफीम...

     एक किलो अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार

    Sirsa News
    Sirsa News: सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी का आरोपी काबू

    अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Crime News: अबोहर एंटी नारकोटिक सेल ने गांव सरदारपुरा के पास से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अफीम बरामद हुई है। आरोपी बैग छिपाकर सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही तस्करों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ में खुलासा होने की उम्मीद है। एंटी नारकोटिक सेल के सहायक थाना प्रभारी मनजीत सिंह गांव बहादुरखेड़ा से सरदारपुरा की ओर गश्त कर रहे थे तभी उन्होंने दो युवकों को संदेह के आधार पर रोका और उनकी तलाशी ली तो उनके पास मौजूद बैग से एक किलो अफीम बरामद हुई। Abohar News

    पहले भी दर्ज है केस | Abohar News

    पकड़े गए युवकों की पहचान सुरेश कुमारनिवासी मेहराजपुर और राजेश डेलू निवासी ढाणी सीतो गुन्नो के रूप में हुई है। सदर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ पहले भी झगड़े के मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। रिमांड के बाद पूरा खुलासा किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– मामूली झगड़े के बाद दुबई में पंजाबी युवक की हत्या

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here