हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कार सवार युवक...

    कार सवार युवकोें ने सेल्समैन से छीनी स्वाइप मशीन

    Rohtak News
    Swipe Machine : कार सवार युवकोें ने सेल्समैन से छीनी स्वाइप मशीन

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak Crime News: आईएमटी थाना के अंतर्गत गांव भालौठ रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से एक कार में सवार युवक गाड़ी की टंकी फुल करवाकर सेल्समैन से स्वाइप मशीन छीनकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार गांव फरमाना निवासी दिनेश ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करता है। शाम को एक कार में तीन युवक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए आए और गाडी की टंकी फुल करवा ली। Rohtak News

    युवकों ने 3700 रुपए का तेल गाड़ी में डलवाया। सेल्समैन ने जब कार चालक से तेल के पैसे मांगे तो चालक ने कार्ड निकाल कर सेल्समैन को दे दिया और जब सेल्समैन ने वह कार्ड स्वाइप मशीन में डाला और चालक को कार्ड का पीन डालने के लिए स्वाइफ मशीन दी तभी कार चालक स्वाइफ मशीन लेकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Rohtak News

    यह भी पढ़ें:– Himachal Weather Update: हिमाचल में अगले दो दिन तक भीषण गर्मी के बीच आंधी-तूफान के आसार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here