हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ताऊ के लडक़े न...

    ताऊ के लडक़े ने ही किया था चचेरे भाई की हत्या का प्रयास, गिरफ्तार

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। धारदार हथियार से युवक के गले पर वार कर जान से मारने का प्रयास करने के प्रकरण की गुत्थी को सुलझाते हुए रावतसर थाना पुलिस ने घायल युवक के ताऊ के लडक़े को गिरफ्तार किया है। अनुसंधान में यह बात सामने आई कि पुरानी रंजिश के चलते ताऊ के लडक़े ने ही चचेरे भाई की हत्या का प्रयास किया था। रावतसर पुलिस थाना प्रभारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि अर्जुन (20) पुत्र रोहिताश निवासी वार्ड 13, गांव रामपुरा मटोरिया ने लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि 18 जून की रात्रि को करीब 10 बजे से 2 बजे के मध्य किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई मुकेश के गले में धारदार हथियार से वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर जान से मारने का प्रयास किया। Hanumangarh News

    मुकेश रात्रि के करीब 2 बजे अपने मकान की छत पर सो रहा था

    थाना प्रभारी के अनुसार हत्या प्रयास के आरोप में अज्ञात जने के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश एएसआई ओमप्रकाश के सुपुर्द की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया। टीम की ओर से तकनीकी व मानवीय साक्ष्य का संकलन कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया। पूरे प्रकरण के बारे में गहनता से जांच-पड़ताल होने पर पता चला कि मुकेश रात्रि के करीब 2 बजे अपने मकान की छत पर सो रहा था।

    उसी समय मुकेश के ताऊ का लडक़े जगतपाल पुत्र पटेलसिंह सोनी निवासी वार्ड 3, रामपुरा मटोरिया खाली नोहरा की दीवार से चढक़र 3 मकानों की छत को पार कर आया और पुरानी रंजिश के चलते चारपाई पर सोए हुए मुकेश के गले पर धारधार हथियार से चोटें मारी। इससे मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मुकेश श्रीगंगानगर के श्री अम्बे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। जगतपाल की संलिप्तता सामने आने पर जगतपाल को दस्तयाब कर अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से अनुसंधान जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एएसआई ओमप्रकाश, हैड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह व मनोज कुमार शामिल रहे। Hanumangarh News

    Income Tax Saving Scheme in Hungary: ‘‘चार या उससे ज्यादा बच्चे पैदा करने पर जीवन भर टैक्स माफ’’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here