हमसे जुड़े

Follow us

32.1 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Punjab Police: 66 किलो अफीम व 44 हजार की ड्रग मनी सहित दो काबू

    Fazilka News
    Fazilka News : फाजिल्का पुलिस ने किया अंतरराज्यीय अफीम गिरोह का पर्दाफाश

    फाजिल्का पुलिस ने किया अंतरराज्यीय अफीम गिरोह का पर्दाफाश

    • 42 खातों में किया 1.86 करोड़ रुपए का वित्तीय लेन-देन | Fazilka News

    फाजिल्का (सच कहूँ ब्यूरो)। Punjab Police: पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह को तोड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक दिन पहले 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए अब 42 बैंक खातों तक पहुंच बनाई है। इन खातों से 1.86 करोड़ रुपए के वित्तीय लेन-देन सामने आए। फिलहाल पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर अगले और पिछले लिंक की जांच में जुटी है। महानिदेशक पंजाब (डीजीपी) गौरव यादव ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि फाजिल्का पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। Fazilka News

    फाजिल्का पुलिस ने शुरूआत में स्विफ्ट कार नंबर पीबी05-एसी-5015 में सवार दो तस्करों सुखजाद सिंह और जगराज सिंह को पकड़ने में सफलता हासिल की, जबकि उनका साथी तरसेम सिंह भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 66 किलो अफीम और 40 हजार रुपए की ड्रग मनी भी जब्त की है। जांच में पता चला है कि यह पूरा नेटवर्क झारखंड से संचालित हो रहा था। यह कार्रवाई सिर्फ अफीम बरामदगी तक सीमित नहीं रही, पुलिस ने इसमें ड्रग मनी भी जब्त करने में सफलता हासिल की है।

    42 खातों में बांटे जा रहे थे रूपये | Fazilka News

    डीजीपी पंजाब ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। बरामदगी के दौरान वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच की गई। अब पुलिस की जांच में 42 बैंक खाते सामने आए हैं। जिसके बाद पता चला कि आरोपी 42 खातों में पैसे ट्रांसफर कर रहे थे। जब इन 42 बैंक खातों की तलाशी ली गई तो 1.86 करोड़ रुपए के वित्तीय लेन-देन सामने आए। पुलिस इन खातों की और बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले में आगे-पीछे के लिंकेज का पता लगाएगी और कुछ और गिरफ्तारियां भी करेगी।

    यह भी पढ़ें:– आशा वर्करों ने किया डीसी दफ्तर का घेराव

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here