हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home कैथल Suspended: कृ...

    Suspended: कृषि विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के मामले को लेकर कैथल डीडीए सस्पेंड

    Kaithal News
    Suspended: कृषि विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के मामले को लेकर कैथल डीडीए सस्पेंड

    कैथल (सच कहूं/ कुलदीप नैन)। Suspended: कृषि विभाग कैथल में तैनात एक जिला स्तर के अधिकारी पर रिश्वत लेने संबंधी एक ऑडियो व रिश्वत की लिस्ट व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल होने के मामले में अब कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. बलवंत को विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। इस मामले में कृषि विभाग के मुख्यालय की ओर से पत्र जारी कर अधिकारी की बर्खास्तगी की जानकारी दी गई है। Kaithal News

    गौरतलब है कि बुधवार को ही डीडीए की ओर से हटाए गए अनुबंध पर लिपिक प्रगट सिंह के खिलाफ सिविल लाइन थाना की पुलिस को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पर नियुक्त होने की शिकायत दी थी। इसके बाद अधिकारी व कर्मचारी आमने-सामने हो गए थे और हटाए गए कर्मी प्रगट सिंह मीडिया के सामने भी आए थे। बर्खास्त किए गए कृषि विभाग के जिला उप निदेशक ने प्रगट सिंह पर बोगस दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति का आरोप लगाया था। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की थी।

    यह है पूरा मामला | Kaithal News

    दो दिन पहले ही वाट्सएप ग्रुपों में कृषि विभाग के उपनिदेशक की ओर से रिश्वत लेने की एक ऑडियो व सूची वायरल हुई है। जारी की गई सूची में चार हजार से लेकर 20 लाख रुपये तक की रिश्वत देने का जिक्र हुआ था। आरोप लगाने वाले कर्मी का कहना था कि विभाग के कर्मचारियों कभी स्टॉक रजिस्टर पूरा न होने के नाम पर तो कभी दवाइयों के सैंपल लेने का डर दिखाकर रिश्वत लेता है। यह भी सामने आया कि पिछले दिनों कृषि विभाग के अधिकारियों ने चीका में एक पेस्टीसाइड का गोदाम सील किया था। आरोप था कि इस गोदाम में नकली दवाइयां जमा की गई है। बाद में जब इस गोदाम को खोला गया तो उसमें से दवाइयां गायब मिली। आरोप है कि अधिकारियों ने किसी मृतक व्यक्ति के नाम किरायानामा संबंधी तस्दीकशुदा शपथ पत्र लेकर मामले को रफा दफा कर दिया था।

    डीडीए ने हटाए गए कर्मी के खिलाफ यह दी थी शिकायत

    सिविल लाइन थाना पुलिस में डीडीए बलवंत सिंह ने शिकायत देकर बताया था कि पूंडरी निवासी प्रगट सिंह 16 अक्टूबर 2020 को कार्यालय में आत्मा स्कीम के तहत लिपिक के पद पर नियुक्त हुआ था। उसे विभाग की ओर से आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से योग्यता से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करवाने के लिए लिखा गया था। जब उसने इस पद के लिए अपेक्षित योग्यता से संबंधित प्रस्तुत प्रस्तुत किए तो दस्तावेज बोगस व जाली पाएगा। इसके बाद उसकी सेवाएं समाप्त कर कार्यभार से मुक्त कर दिया था। उसने जो वेतन प्राप्त किया, वह भी जाली तरीके से पाया। जबकि प्रगट सिंह कि इस पद के लिए पात्रता नहीं बनती थी। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– ऑनलाइन भैंस बेचने के नाम पर 61 हजार हड़पने का आरोप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here