हमसे जुड़े

Follow us

13.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कैथल ऑपरेशन आक्रमण...

    ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिले में बड़ी कार्यवाही, अलग अलग मामलो में 40 आरोपी गिरफ्तार, गलत लेन में चलने वाले 48 वाहनों के भी काटे चालान

    Kaithal News
    Kaithal News : ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिले में बड़ी कार्यवाही, अलग अलग मामलो में 40 आरोपी गिरफ्तार, गलत लेन में चलने वाले 48 वाहनों के भी काटे चालान

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: शनिवार को पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पूरे हरियाणा में अपराध नियंत्रण हेतु ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। जिसके तहत जिला कैथल पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे 40 आरोपियों को धर दबोचने में सफलता हासिल की है।

    पुलिस पीआरओ ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के तहत चले विशेष अभियान में कुल 52 टीमों का गठन किया गया। जिसमें 232 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न जगहों पर रेड कर अलग अलग शीर्षक के 19 मामले दर्ज किए गए। जिनमें आबकारी अधिनियम के 13 मामलों में 12 आरोपी काबू किए गए। इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा 1 मोस्ट वांटेड अपराधी तथा एक उद्घघोषित आरोपी को भी काबू किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा पुलिस द्वारा सट्टा खाईवाली के 2 मामलों में 2 आरोपियों को काबू करके 5310 रुपये सट्टा राशि बरामद की गई। इसके अतिरिक्त अवैध असला रखने के 2 मामलो में 2 आरोपी काबू किए गए, जिनके कब्जे से एक देशी कट्टा, 4 कारतूस तथा एक चाकू बरामद हुआ। Kaithal News

    इसी दौरान पुलिस द्वारा 1 चोरीशुदा बाइक तथा एक अन्य बाइक लावारिश हालत में बरामद की गई। नशा तस्करो पर शिकंजा कसते हुए 2 मामलो में 2 आरोपी काबू किए गए, जिनके कब्जे से 450 ग्राम डोडापोस्त तथा 50 ग्राम अफीम बरामद हुई।

    जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व यातायात हादसों से बचाने हेतु गलत लेन में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चला कर जहां जागरुक किया गया वहीं लाइन चेंज के 48 वाहन चालकों के चालान काटे गए। Kaithal News

    इस मौके पर एसपी उपासना ने कहा कि पुलिस आमजन की जान माल की सुरक्षा को बरकरार रखते हुए अलग अलग तरह के अभियान चला कर अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए सेवा सुरक्षा सहयोग के नारे को सार्थक कर रही है। एसपी ने आमजन से भी किसी भी प्रकार की आपराधिक सूचना व शरारती तत्व बारे सूचना देने बारे अपील की है।

    यह भी पढ़ें:– आधा दर्जन से अधिक पड़ोसियों ने घर में घुसकर अकेली महिला पर किया जानलेवा हमला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here