हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More

    Skin Care: 35 की उम्र के बाद चेहरे पर लगाएं ये नाइट क्रीम, झुर्रियों की होगी छुट्टी

    Skin Care
    Skin Care: 35 की उम्र के बाद चेहरे पर लगाएं ये नाइट क्रीम, झुर्रियों की होगी छुट्टी

    Skin Care: उम्र के साथ-साथ इंसान के शरीर में कई बदलाव आते हैं, जो एक आम बात हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी स्किन की सही से देखभाल नहीं करते या फिर खानेपीने में लापरवाही करते हैं, जिसके कारण समय से पहले ही हमारी स्किन पर एजिंग के लक्षण नजर आने लगते हैं, ऐसे में जरूरी हैं कि आप हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ प्रॉपर स्किन केयर फॉलो करें।

    Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी पर पाकिस्तानी गेंदबाज के बयान से मचा हाहाकार, भारतीय टीम के बारे में कह दी ये बड़ी बात

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रात के समय स्किन खुद को तेली से हील करने का काम करती हैं, ऐसे में अगर आप सही प्रोडक्ट की मदद से एक बेहतर तरीके से नाइट स्किन केयर रुटीन फॉलों करें तो इससे आपको काफी फायदा मिलेगा, आज हम आपकों अपने इस लेख में घर पर डीआईवाई नाइट क्रीम किस तरह बना सकते हैं और इनका इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता हैं ये सब जानकारी देंगी। ये आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ रिंकल और छाइयों से भी बचाने का काम करती हैं

    रिंकल दूर करने के लिए ऐसे बनाएं डीआईवाई नाइट क्रीमः- Skin Care

    क्रीम बनाने की सामग्रीः-
    शीआ बटरः- 2 चम्मच
    नारियल तेलः- 1 चम्मच
    विटामिन ई तेलः- 1 छोटा चम्मच
    बादाम तेलः- 1 चम्मच
    लैवेंडर या गुलाब का तेलः- 5-6 बूंदे

    क्रीम बनाने की विधिः- डबल बॉयलर की मदद से शीआ बटर और नारियल तेल को अच्छी तरह पिघला लें, जब ये पूरी तरह पिघल जाएं तो इसे ठंडा करें और इसमें बादाम का तेल और विटामिन ई तेल डालें, अब इसे अच्छी तरह मिला लें, अब इसमें 5 से 6 बूंद लैवेंडर या फिर रोज ऑयल डालें अब इसे चम्मच की मदद से तब तक व्हिस्क करें, जब तक ये मिक्स होकर सफेद न दिखने लगें, अब इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में रखें, इसे ठंडी और अंधेरे स्थान पर स्टोर करें।

    अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here