हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    भीषण गर्मी में राहत: नेपाल में डेरा सच्चा सौदा का सेवाकार्य

    Nepal
    Nepal: भीषण गर्मी में राहत: नेपाल में डेरा सच्चा सौदा का सेवाकार्य

    नेपाल (सच कहूँ न्यूज)। Nepal: इस साल भी हर वर्ष की भांति देश ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देशों और विदेशों में भी गुरु पूर्णिमा का उत्सव विशेष हर्ष, उल्लास, मधुर भजन कीर्तन, और सामाजिक कार्यों के साथ मनाया गया। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के सम्मानित मार्गदर्शन में इस अवसर को मानवता भलाई के कार्य कर मनाया। सतीश खरड़वाल इन्सां जी ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद उन्होंने नेपाल के रौतहट और भैरहवा में पानी की प्याऊ लगाई। Nepal

    पानी की प्याऊ के अलावा, उन्होंने स्थानीय जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री जैसे किताबें, नोटबुक, पेन, पेंसिल आदि वितरित की। ये सेवाकार्य केवल देश तक सीमित नहीं थे, बल्कि हर त्योहार के मौसम में देश, पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जनकल्याणकारी कार्य किए गए। यह उनके पूज्य गुरु की शिक्षाओं के व्यापक प्रभाव को दर्शाता है। Nepal

    डेरा सच्चा सौदा संस्थान आज पूज्य गुरु की शिक्षाओं पर चलते हुए 163 मानवता भलाई के कार्यों को विश्व के हर कोने में कर रही है। सच में, लोग इस संस्था के अनुयायियों का दिल से धन्यवाद अदा करते हैं। स्थानीय लोगों ने इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों की जमकर तारीफ की और पूजनीय गुरु का तहदिल से धन्यवाद अदा किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी को इस प्रकार के सामाजिक कार्य करने चाहिए, जो देश के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।

    यह भी पढ़ें:– शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की खिलाडिय़ों ने जीते 4 स्वर्ण सहित पांच पदक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here