हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब विधायक का बिज...

    विधायक का बिजली दफ्तर में छापा, कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले

    Fazilka News
    Fazilka News: विधायक का बिजली दफ्तर में छापा, कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले

    अधिकतर कर्मचारी ड्यूटी पर देरी से पहुंचे | Fazilka News

    फाजिल्का (सच कहूँ न्यूज)। Raid: फाजिल्का में निरंतर लग रहे बिजली कटों से जहां लोग परेशान है, वहीं दफ्तर में अधिकारियों के न मिलने की शिकायत पर विधायक नरेंद्रपाल सवना ने अचानक बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचकर जांच की। इस दौरान कई कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। विधायक ने दफ्तर में लेट पहुंचने वाले कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई। Fazilka News

    विधायक नरेंद्रपाल सवना ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थी। बिजली विभाग के दफ्तर में समय पर अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंच रहे। इसके बाद उन्होंने आज अचानक बिजली दफ्तर में रेड की है, जहां देखा तो काफी कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। Fazilka News

    विधायक एक्सियन के दफ्तर में बैठ गए, जहां एक्सीयन खुद विधायक के आने के बाद पहुंचे और तर्क दिया कि वह चंडीगढ़ गए हुए थे। वहीं एक के बाद एक कर्मचारी दफ्तर में लेट पहुंचते नजर आए। जिसके बाद विधायक ने सभी कर्मचारियों को बुला उनकी जमकर क्लास लगाई। विधायक ने कहा समय पर लोगों के काम होने चाहिए। लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यदि किसी की शिकायत आएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें:– मोहाली में हैजा और डायरिया ने पसारे पांव, 21 केस मिले

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here