हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जालंधर में चा...

    जालंधर में चार एटीएम लुटेरे गिरफ्तार

    Jalandhar News
    Jalandhar News: जालंधर में चार एटीएम लुटेरे गिरफ्तार

    आरोपियों से इनोवा कार, गैस कटर किट व ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जंडियाला से गुराया रोड पर स्थित केनरा बैंक के एटीएम से नकदी चोरी करने की कोशिश को नाकाम करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि गश्त के दौरान जंडियाला चौकी की पुलिस पार्टी ने एटीएम में असामान्य गतिविधि देखी। उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस पार्टी एटीएम पर गई और लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी गांव मालूवाला, थाना चबल, तरनतारन को मौके पर ही काबू कर लिया और उसके कब्जे से गैस कटर किट बरामद की, जिसका इस्तेमाल मशीन को काटकर नकदी चोरी करने के लिए किया जा रहा था।

    एक आरोपी अभी भी फरार | Jalandhar News

    शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसके साथ इस अपराध में चार अन्य चोर भी शामिल थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इसके आधार पर पुलिस पार्टियों ने छापेमारी की और तीन अन्य चोरों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ लक्की निवासी चौक बाबा साहिब अमृतसर, मंगल सिंह उर्फ मंगा निवासी गांव पंडोरी रण सिंह, तरनतारन और बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्लू निवासी गांव पंडोरी रण सिंह, तरन तारन के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि एक अन्य चोर जिसकी पहचान जगत नारायण उर्फ काका पुत्र मोती लाल निवासी बाजार हमारीवाला नजदीक बाबा साहिब चौक अमृतसर के रूप में हुई है, अभी भी फरार है। Jalandhar News

    शर्मा ने कहा कि शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पार्टियां गठित की गई हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने अपराधियों से एक इनोवा कार, एक गैस कटर किट, एक आॅक्सीजन सिलेंडर, एक गैस सिलेंडर, एक लोहे की रॉड, एक स्क्रू ड्राइवर और दो कपड़े (परना) बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। Jalandhar News

    यह भी पढ़ें:– Bribe: जेई 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here