हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश 3 लाख 15 हजार...

    3 लाख 15 हजार रुपये की बिकी मांगेराम की चर्चित ‘पूजा’ ! कीमत जानकर सभी हैरान!

    Sirsa News

    Murrah Buffalo : ओढां, (राजू)। पशुपालक अगर नस्ल सुधार की तरफ ध्यान दें तो इस व्यवसाय में वे मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। इसका एक उदाहरण गांव आनंदगढ़ में किसान मांगेराम गोदारा के रूप में देखा जा सकता है। मांगेराम का पिछले लंबे समय से नस्ल सुधार की तरफ विशेष ध्यान है। यही कारण है कि उसका पशुधन मोटे मुनाफे के साथ बिकता है। किसान मांगेराम ने 3 लाख 15 हजार रुपये में अपनी ‘पूजा’ नामक मुर्रा नस्ल की भैंस (Murrah Buffalo) बेची है। Sirsa News

    मांगेराम की भैंस की क्षेत्र में चर्चा है | Sirsa News

    किसान मांगेराम की भैंस की क्षेत्र में चर्चा है। किसान ने बताया कि उसकी भैंस प्रतिदिन 19 किलो दूध देती थी। इससे पहले भी मांगेराम ने 3 लाख 30 हजार रुपये में मुर्रा नस्ल की भैंस बेची थी। किसान ने बताया कि वह करीब 15 वर्षों से पशुपालन व्यवसाय में है और नस्ल सुधार पर विशेष ध्यान दे रहा है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुखविंदर चौहान ने बताया कि किसान भले ही पशु कम रखें, लेकिन नस्ल सुधार की ओर ध्यान अवश्य दें। इस पर विभाग द्वारा दुग्ध प्रतियोगिता के तहत हजारों रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। पशुपालन में नस्ल सुधार से न केवल किसान की आर्थिक दशा मजबूत होगी बल्कि लोगों की पशुपालन में रूचि भी बढ़ेगी। Sirsa News

    डबवाली की सरोज रानी ने किया ऐसा कमाल, बनीं ईमानदारी की मिसाल!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here