हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यमुना में डूब...

    यमुना में डूबे तीसरे युवक का नही लगा कोई सुराग

    Kairana News
    Kairana News: यमुना में डूबे तीसरे युवक का नही लगा कोई सुराग

    विगत रविवार को नहाते वक्त यमुना के गहरे कुंड में समा गए थे राजस्थान के तीन युवक | Kairana News

    • सोमवार को सर्च अभियान के दौरान गांव मामौर के सामने यमुना से बरामद हो गए थे दो युवकों के शव

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: विगत रविवार को नहाते वक्त यमुना में डूबे तीसरे युवक का करीब 60 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नही लग सका है। जबकि दो युवकों के शव सोमवार को गांव मामौर के सामने यमुना से बरामद हो गए थे। तीसरे युवक की तलाश में पीएसी की फ्लड टीम ने मंगलवार को भी करीब दस घंटे तक सर्च अभियान चलाया। विगत रविवार को राजस्थान के जनपद सीकर निवासी महेश शर्मा(30) अपने छोटे भाई बोधू (20) व पारिवारिक मामा लोकेश(35) तथा चार-पांच अन्य साथियों के साथ में नहाने के लिए यमुना पर आया था। तीनों युवक व उनके साथी यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित ब्रिज के निकट यमुना में नहाने लग गए। Kairana News

    इसी दौरान युवक बोधू यमुना में बने गहरे कुंड में डूबने लगा, जिसे बचाने गए महेश व लोकेश भी वहीं पानी में समा गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर यमुना में डूबे युवकों की तलाश में सर्च अभियान चलाया था। बाद में एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव, सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कसाना ने भी यमुना पर पहुंचकर डूबे युवकों की तलाश तेज करने के निर्देश दिए थे। पीएसी की फ्लड यूनिट के जवानों व प्राइवेट गोताखोरों के द्वारा देर शाम तक यमुना में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान युवकों का कोई सुराग नही लग सका था। अगले दिन सोमवार को चलाए गए सर्च अभियान के दौरान युवक महेश व लोकेश के शव गांव मामौर के सामने यमुना से बरामद हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

    जबकि तीसरे युवक बोधू की तलाश में गोताखोर देर शाम तक यमुना में सर्च अभियान चलाते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। मंगलवार को भी पीएसी की फ्लड यूनिट ने करीब दस घंटे तक मोटरबोट के साथ सर्च अभियान चलाया। फ्लड टीम ने लगभग 14-15 किलोमीटर तक यमुना में डूबे तीसरे युवक की तलाश की, लेकिन सफलता उनके हाथ नही लगी। उधर, यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को यमुना से बरामद महेश व लोकेश के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। तीसरे युवक की तलाश में यमुना में पीएसी की फ्लड यूनिट ने दिनभर सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का सुराग नही लग पाया है। युवक की तलाश में सर्च अभियान जारी है। विदित रहे कि यमुना में डूबे तीनों युवक पानीपत के एक हॉस्पिटल में टाइल्स लगाने का कार्य करते थे, जो अपने अन्य साथियों के साथ में पानीपत के गांव रिसालू में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Paris Olympics: विनेश फोगाट ने 15 सेकंड में इस तरह पलट दी पूरी बाजी, वर्ल्ड चैंपियन को दी मात

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here