हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पैरा-ओलंपियन ...

    पैरा-ओलंपियन गोल्ड मैडलिस्ट तीरंदाज हरविन्द्र सिंह पहुंंचे पीयू, जोरदार स्वागत

    Patiala News
    Patiala News: पैरा-ओलंपियन गोल्ड मैडलिस्ट तीरंदाज हरविन्द्र सिंह पहुंंचे पीयू, जोरदार स्वागत

    सेमीफाईनल तक पहुंचने वाली तीरंदाज पूजा का भी हुआ भव्य स्वागत

    पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। Patiala News: पैरिस में पैरा-ओलिम्पक खेलों में गोल्ड मैडल जीतकर लौटे तीरंदाज हरविन्द्र सिंह का पंजाबी यूनिवर्सिटी पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। तीरंदाज हरविन्द्र सिंह व सैमीफाईनल तक पहुंचने वाली तीरंदाज पूजा का कैंपस में पहुंचने पर मेन गेट पर फूलों के हार पहनाकर स्वागत किया गया। इस उपरांत दोनों को एक ओपन गाड़ी द्वारा काफिले के रूप में सार्इंस आॅडीटोरियम तक ले जाया गया। Patiala News

    ढोल की थाप पर नाचते इस काफिले में शामिल विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। इस उपरांत पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर केके यादव, आईएएस ने सार्इंस आॅडीटोरियम में चल रहे कार्यक्रम दौरान फोन कॉल से दोनों खिलाड़ियों से विशेष तौर पर बात की और उनको बधाई दी। डीन अकादमिक प्रो. नरेन्द्र कौर मुलतानी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी व पैरा ओलम्पिक खेलों के इतिहास व महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ मैडल जीतने के लिए ही नहीं होते बल्कि सख्शियत के विकास और मानसिक सेहत की तंदरूस्ती में भी खेलों का अहम योगदान होता है। Patiala News

    रजिस्ट्रार प्रो. संजीव पुरी ने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी का खेलों में शानदार इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्टÑीय स्तर पर ऐसी उपलब्धियां हासिल करने के लिए यूनिवर्सिटी वचनबद्ध है। वहीं एनआईएस पटियाला से कार्यकारी डायरैक्टर विनीत ने कहा कि हमें मान है कि 1993 के दौर में उन्होंने जो अपने विद्यार्थी तीरंदाज बनाए थे। वह अब कोच के रूप में पंजाबी यूनिवर्सिटी से अंतरराष्टÑीय स्तर के खिलाड़ी पैदा कर रहे हैं।

    ऐसे खिलाड़ी हर कोच के नसीब में नहीं होते: जीवनजोत | Patiala News

    कोच जीवनजोत सिंह तेजा ने हरविन्द्र सिंह व पूजा के हवाले से बात करते कहा कि ऐसे विद्यार्थी खिलाड़ी हर कोच के नसीब में नहीं होते। ऐसे विद्यार्थियों पर उनको गर्व है। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को खेलों की तरफ जरूर जोड़ना चाहिए। ऐसा होने से उनमें एक खिलाड़ी की भावना पैदा होगी, जो उनको अच्छे इन्सान बनने में मदद करेगी। उल्लेखनीय है कि हरविन्द्र सिंह पंजाबी यूनिवर्सिटी के अर्थ-शास्त्र विभाग में पीएचडी खोजार्थी के तौर पर अपना रिसर्च कार्य कर रहे हैं। Patiala News

    33 वर्षीय खिलाड़ी हरविन्द्र सिंह हरियाणा के कैथल के निवासी हैं। उन्होंने 2020 दौरान जापान के टोक्यो में हुई पैरा-ओलिम्पक खेलों में कांस्य पदक जीता था। वहीं 2018 में भी उन्होंने जकार्ता में हुए एशियन पैरा खेलों में भी गोल्ड मैडल जीता था। वहीं कोच गौरव शर्मा ने बताया कि हरविन्द्र सिंह व पूजा बहुत ही प्रतिभावान और मेहनती खिलाड़ी हैं। दोनों से भविष्य में भी बड़ी उम्मीदें हैं। इस मौके कोच सुरेन्द्र सिंह रंधावा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– Weather Update: उत्तर-पश्चिमी भारत में भारी बारिश के आसार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here