हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी वैव सिटी बिल्...

    वैव सिटी बिल्डर से पीड़ित सैकड़ों किसानों ने की ग्राम महरौली में पंचायत 

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: वैव सिटी बिल्डर से पीड़ित सैकड़ों किसानों ने की ग्राम महरौली में पंचायत 

    बिचौलियों से नहीं पीड़ित  किसानों से वार्ता करें प्राधिकरण: अनुज चौधरी

    • किसान सर्वसम्मति से बोले, 22 अक्टूबर  को किया गया कोई समझौता मान्य नहीं है | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: नेशनल हाइवे-9 स्थित वेव सिटी से पीड़ित किसानों ने पंचायत कर 22 अक्टूबर को  में प्राधिकरण और बिल्डर व अन्य लोगों  के बीच हुई वार्ता को नकार दियाहै। गांव मरौली में चौधरी अनुज तेवतिया के आवास पर आयोजित पंचायत में पीड़ित  किसान  बोले, 22 अक्टूबर .2024 को कुछ असामाजिक तत्वों तथा कुछ राजनैतिक नेता ने अपने व्यक्तिगत स्वार्थ हेतु बैठक की है। इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है। और  संबंधित ग्रामों से किसानों को न बुलाकर वे स्वयं अपने मनमाने तरीके से बिल्डर से समझौता करके आ गये।

    पंचायत में किसान सर्वसम्मति से बोले, 22 अक्टूबर  को किया गया कोई भी समझौता मान्य नहीं है। चौधरी अनुज ने बताया  कि इस प्रकरण की जानकारी गांव के किसानों को हुई तो पीड़ित किसानों में आक्रोश उत्पन्न है । और वैव सिटी बिल्डर से  पीड़ित किसानों ने ग्राम महरौली में पंचायत का आयोजन किया गया। बिचौलियों से नहीं  प्राधिकरण इस मामले में पीड़ित  किसानों से वार्ता करें। तभी हल। पंचायत में  किसानों कहा  कि वर्ष 2014 में जीडीए उपाध्यक्ष की मध्यस्थता से किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर वेव सिटी बिल्डर एवं प्रभावित गांव के किसानों के बीच एक समझौता हुआ था। जिसको लागू कराने के लिये किसान लगातार संघर्ष कर रहे है। 21 अक्टूबर .2024 को जीडीए  सचिव के सामने बिल्डर एवं किसानों के बीच एक वार्ता हुई,जो कि विफल रही  थी। Ghaziabad News

    किसानों को अन्य किसी तारीख  पर वार्ता के लिये बुलाने के लिए आपसी सहमति बनी थी। किसानों का आरोप है कि लेकिन इसी बीच  22 अक्टूबर 2024 को कुछ असामाजिक तत्वों और  कुछ राजनैतिक नेताओ ने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए जीडीए में जाकर बैठक की है। और संबंधित ग्रामों से किसानों को न बुलाकर खुद  अपने मनमाने तरीके से बिल्डर से समझौता करके  आ गये। जो किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है। जीडीए वेव बिल्डर से पीड़ित किसानों की समस्या सुने और बिल्डर को साथ अपनी मौजूदगी में किसानों की समस्याओं का निस्त्राण कराए। बिचलियों की कोई जगह नहीं है। वार्ता नहीं हुई तो वेव बिल्डर से पीड़ित किसान बड़े आंदोलन के लिए विवश होंगे। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– नई चुनी पंचायत ने विकास कार्यों की शुरुआत स्कूल से करने का किया ऐलान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here