हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    सीतारमण ने की ईबीआरडी अध्यक्ष से भेंट

    Washington
    Washington: सीतारमण ने की ईबीआरडी अध्यक्ष से भेंट

    वाशिंगटन (एजेंसी)। केंद्रीय वित्त एवं कॉपोर्रेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को यहां विश्व बैंक और अतंरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की वार्षिक बैठक के अवसर पर यूरोपीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (ईबीआरडी)की अध्यक्ष ओडीली रेनॉड से मुलाकात की। वित्त मंत्री ने भारत और ईबीआरडी के बीच सफल सहयोग पर प्रकाश डाला, जिसने ईबीआरडी के संचालन वाले देशों में भारतीय निजी क्षेत्र के लिए अवसर प्रदान किए हैं। सुश्री रेनॉड ने भारतीय निजी क्षेत्र के साथ और अधिक जुड़ाव के माध्यम से इस सहयोग को और आगे बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here