हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More

    State Transport and Highways: 1154.47 करोड़ रुपये से बदलेगी प्रदेश की 27 सड़कों की तकदीर

    Rajasthan News
    State Transport and Highways: 1154.47 करोड़ रुपये से बदलेगी प्रदेश की 27 सड़कों की तकदीर

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। प्रदेश की 27 सड़कों के विकास के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) ने 1154.47 करोड़ रूपये मंजूर किए हैं। साथ ही श्रीगंगानगर में रेलवे अण्डरब्रिज निर्माण के लिए 30 करोड़ रूपये स्वीकृति दी गई है। इस राशि से राज्य की 748.80 कि.मी की सड़कों का चौड़ाई करण एवं सुदृढीकरण तथा कोटा में कालीसिंध नदी पर हाईलेवल ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। Rajasthan News

    उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के प्रयासों से केन्द्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) से राज्य सड़कों के विकास के लिए तथा सेतु बंधन योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा यह राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। दीया कुमारी ने कहा कि प्रदेश के 15 लोकसभा क्षेत्रों के 17 जिलों में इस राशि से वृहद जिला सड़क (एमडीआर) तथा स्टेट हाईवे श्रेणी की 27 सड़क परियोजनाओं का चौड़ाईकरण एवं सुदृढीकरण किया जाएगा।

    सड़कों का निर्माण चौड़ाईकरण एवम सुदृढ़ीकरण करवाया जाएगा

    इस राशि से अलवर जिले में 24 करोड़ की लागत से 24 कि.मी, खैरथल-तिजारा जिले में 69 करोड़ की लागत से 51 कि.मी, कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 49.30 करोड़ की लागत से 28.62 कि.मी, बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के बालोतरा जिले में 57.50 करोड़ की लागत से 49 कि.मी, भीलवाड़ा के शाहपुरा जिले में 74 करोड़ की लागत से 44 कि.मी, बीकानेर जिले में 73.30 करोड़ की लागत से 71.80 कि.मी, चित्तौडगढ के प्रतापगढ जिले में 20 करोड़ की लागत से 17 कि.मी, जयपुर ग्रामीण तथा सीकर लोकसभा क्षेत्र के जयपुर ग्रामीण में 65 करोड़ की लागत से 57.70 कि.मी सड़कों का निर्माण चौड़ाईकरण एवम सुदृढ़ीकरण करवाया जाएगा।

    इसी प्रकार जालौर में 65 करोड़ की लागत से 49 कि.मी, झालावाड़ जिले में 149.97 करोड़ की लागत से 81.25 कि.मी, जोधपुर के फलौदी जिले में 55.65 करोड़ की लागत से 53 कि.मी, कोटा के बूंदी जिले में 80 करोड़ की लागत से 33 कि.मी तथा कोटा में 70 करोड़ की लागत से कालीसिंध नदी पर हाईलेवल ब्रिज का निर्माण, पाली के जोधपुर ग्रामीण में 98 करोड़ की लागत से 67 कि.मी, राजसमंद में 70 करोड़ की लागत से 58 कि.मी, टोंक में 58.50 करोड़ की लागत से 25.43 कि.मी तथा उदयपुर में 65.25 करोड़ की लागत से 39 कि.मी राज्य सड़कों का सुदृढीकरण एवं चौड़ाईकरण करवाया जाएगा। Rajasthan News

    Rajasthan Tourism: ”जयपुर के लिए 145 करोड़ की दो योजनाएं स्वीकृत”

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here