हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नगर निगम चुना...

    नगर निगम चुनाव: मजबूत दावेदार को ही टिकट देगी ‘आप’

    Patiala News
    Patiala News: नगर निगम चुनावों को देखते हुए बनाई जा रही सड़क का दृश्य।

    1 दिसम्बर से 3 दिसम्बर तक टिकटों के दावेदार सौंपेगे अपनी अर्जियां

    • एक-एक वार्ड में से कई दावेदार, पार्टी अपने स्तर पर भी करवा रही सर्वे | Patiala News

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Municipal Elections: नगर निगम चुनावों को लेकर टिकटें लेने के दावेदारों द्वारा अपने पर तोलने शुरू कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा टिकटें लेने के चाह्वानों से पहले फार्म भरवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी द्वारा अपने तौर पर सर्वे भी किया जा रहा है ताकि वार्ड में अच्छे उम्मीदवारों का पता लगाया जा सके। जानकारी के अनुसार राज्य में पटियाला, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर व फगवाड़ा नगर निगम के चुनाव करवाने के लिए सरकार ने अपनी तैयारी को अंजाम दे दिया है। Patiala News

    चर्चा है कि आगामी एक दो दिन में ही चुनावों का नोटीफिकेशन जारी हो सकता है। पटियाला, जालंधर, लुधियाना व अमृतसर के लोग पिछले लगभग 2 सालोंं से नगर निगम चुनावों के इंतजार में हैं। जबकि फगवाड़ा नगर कौंसिल को अपग्रेड करते नगर निगम में बदला गया है। ‘आप’ उपचुनावों में जीत के बाद पूरी तरह हौसले में है व वह नगर निगमों सहित नगर कौसिलों के होने वाले चुनावों में अपने मेयर व प्रधान बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।

    पार्टी द्वारा नए बनाए गए राज्य प्रधान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के लिए चुनाव चुणौती भरे होंगे व उनके द्वारा चुनाव वाले जिलों में नेताओं से बैठकें की जा रही हैं। पता चला है कि पार्टी द्वारा नगर निगम चुनावों वाले जिलों के वार्डों में टिकटों के दावेदारों से अर्जियां मांगी गई हैं और यह अर्जियां देने का सिलसिला 1 दिसम्बर से शुरू होगा व 3 दिसम्बर तक टिकटों के दोवदार अपनी अर्जियां भरकर देंगे। इसके साथ ही पार्टी अपना अलग तौर पर सर्वे भी कर रही है व हर वार्ड से अच्छे व जीतने वाले उम्मीदवार की पहचान की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पटियाला नगर निगम के 60 वार्डों में सत्ताधिर से जुड़े नेताओं व वर्करों की संख्या जो टिकटों के चाह्वान हैं, कई-कई है, जिस कारण पार्टी ने अर्जियां मांगी हैं। टिकटें लेने के चाह्वानों द्वारा अन्दरखाते अपने-अपने नेताओं से बात कर टिकटों के लिए जोर लगाया जा रहा है।

    पटियाला में हाथों हाथ बन रही सड़कें | Patiala News

    जहां-जहां नगर निगम या नगर कौंसिल के चुनाव होने हैं, वहां-वहां सरकार द्वारा रुके विकास कार्यों की रफ्तार को तेज कर दिया गया है। पटियाला में काफी समय से टूटी हुई सड़कों की सार ली जा रही है। छोटी बरांदरी में सड़क को रातों रात बना दिया गया है। इसके अलावा लोगों की समस्याओं का हल साथ के साथ होने लगा है। बीते दिनों ही आम आदमी पार्टी के एक नेता ने स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला था व कहा था कि यह जानबूझ लोगों के काम नहीं कर रहे। निगम चुनावों को देखते पटियाला में नगर निगम की कार्रवाई पूरी तेजी से चल रही है।

    यह भी पढ़ें:– भगवंत मान सरकार जन सेवाएं प्रदान करने नया मापदंड किया स्थापित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here