हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home कैथल Haryana News ...

    Haryana News Today: हरियाणा के इस जिले की 13 अवैध कॉलोनियों के वैध होने की जगी आस, जानिये…

    Haryana News Today
    Haryana News Today: हरियाणा के इस जिले की 13 अवैध कॉलोनियों के वैध होने की जगी आस, जानिये...

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Haryana News Today: शहर की 13 अवैध कॉलोनियों के वैध होने का रास्ता जल्द खुल सकता है। कुछ दिन पहले ही नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग सहित अन्य पार्षदों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है। इसके बाद अब शहर में बची हुई इन अवैध कॉलोनियों के जल्द वैध होने की आस जगी है। बता दें कि कैथल नगर परिषद ने पिछले साल की शुरूआत में 33 कॉलोनियों को वैध करने का प्रस्ताव भेजा था। Haryana News Today

    इसमें गत वर्ष की जुलाई में ही 20 कॉलोनियों को वैध कर दिया गया था। अभी बची हुई 13 कॉलोनियों को वैध किया जाना है। नगर परिषद ने कुछ महीने पहले ही इन कॉलोनियों का सर्वे करवाया था। दिवाली से पहले आचार संहिता के समय जिला पालिका आयुक्त कार्यालय में ही बची हुई अवैध कॉलोनियों को वैध करने की फाइल पड़ी थी। दिवाली के बाद ही इस फाइल को मुख्यालय में भेजा गया है। सरकार ने इसे मंजूरी देने का आश्वासन दिया है।

    गौरतलब है कि पिछले वर्ष ही जुलाई में सरकार ने 20 कॉलोनियों को वैध किया है। उस समय शहर की 33 कॉलोनियों को वैध करवाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन सरकार ने 13 कॉलोनियों में कुछ तकनीकी खामियों का हवाला देकर इन्हें वैध नहीं किया था। इसके बाद नगर परिषद ने सदन में इन कॉलोनियों का ड्रोन के माध्यम से सर्वे करवाने का प्रस्ताव पारित किया था। सर्वे भी पूरा करवा लिया गया है।

    पिछले वर्ष यह 20 कॉलोनियां हो चुकी हैं वैध | Haryana News Today

    1. पंथ नगर
    2. अमृतसरिया डेरा
    3. शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-2
    4. रणधीर कॉलोनी फेस-1
    5. डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन-1
    6. शहीद भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन
    7. अर्जुन नगर एक्सटेंशन- 1
    8. आॅक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी
    9. शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-3
    10. शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-2
    11. जनकपुरी एक्सटेंशन-1
    12. जनकपुरी एक्सटेंशन-3
    13. जीवन राइस मिल के पीछे वाली कॉलोनी
    14.हेरिटेज स्कूल के पास
    15. मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन
    16. ओशो पुरम विस्तार
    17. सच कैंटीन के पीछे वाली कॉलोनी
    18. ओशो पुरम
    19. राधा स्वामी सत्संग भवन- 2 कॉलोनी के पास
    20. कपिल नगर कॉलोनी

    नगर परिषद ने इन कॉलोनियों को वैध करने का फिर से भेजा है प्रस्ताव

    1. मलिक नगर
    2. बंसत नगर
    3. खनौरी रोड कॉलोनी
    4. डिफेंस कॉलोनी विस्तार दो
    5. केशव मार्केट
    6. रूद्रा एनक्लेव
    7. आनंद विहार
    8. देवीगढ़ कॉलोनी
    9. फ्रांसवाला रोड कॉलोनी
    10. बालाजी नगर
    11. मोती बाग कॉलोनी
    12. गोपाल नगर
    13. पूनम एनक्लेव

    नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि कुछ दिन पहले ही पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है। उन्होंने शहर की अवैध कॉलोनियों को जल्द वैध करने का आश्वासन दिया है। उम्मीद है नए साल में इन कॉलोनियों के वैध होने की सौगात मिल पाएगी। 20 कॉलोनियों को पिछले वर्ष वैध किया गया है।

    यह भी पढ़ें:– उच्च प्राथमिक विद्यालय बन जाता है शाम ढलते ही शराबियों का मयखाना

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here