नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राज्यसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शेखर कुमार यादव पर सांप्रदायिक सद्भावना बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ राज्यसभा सचिवालय को महाअभियोग का नोटिस दिया है। सूत्रों के अनुसार राज्यसभा में विभिन्न विपक्षी दलों के 55 सदस्यों ने राज्यसभा के महासचिव से मुलाकात की और उन्हें न्यायमूर्ति यादव के खिलाफ महाभियोग का नोटिस दिया। नोटिस पर हस्ताक्षर करने वाले सदस्यों में निर्दलीय कपिल सिब्बल, कांग्रेस के विवेक तंखा, दिग्विजय सिंह, पी चिदम्बरम, जयराम रमेश,मार्क्सवादी जॉन ब्रिटास,राजद के मनोज झा, तृणमूल के साकेत गोखले, सपा के जावेद अली खान और भाकपा संदोष कुमार शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि यह नोटिस न्यायाधीश (जांच) अधिनियम 1968 और संविधान के अनुच्छेद 218 के तहत दिया गया है और इसमें न्यायमूर्ति यादव के खिलाफ महाअभियोग चलाने की मांग की गयी है। यह नोटिस न्यायमूर्ति यादव द्वारा विश्व हिन्दू परिषद के एक कार्यक्रम में दिये गये भाषण के आधार पर दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि न्यायमूर्ति यादव ने अपने भाषण में कथित रूप से भड़काने वाली बातों का उल्लेख किया और इससे सांप्रदायिक सद्भावना बिगड़ने की आशंका है।
ताजा खबर
Sub-Inspector Arrested: सब-इंस्पेक्टर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर स...
HPV Vaccine: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाडवा से किया प्रदेशभर में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ
बेटियों के स्वास्थ्य और आ...
बजट सत्र की व्यस्तता के बीच विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनी जन समस्याएं
होली से पहले कल्याण फार्म...
Road Accident News: फतेहाबाद में फुटबॉल खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलटी
एक खिलाड़ी का पैर टूटा, पा...
श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ की ओर जाना ही जीवन का लक्ष्य: यशपाल पंवार
सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्व...
मेलजोल केवल सामाजिक विकल्प नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी: अतहर शम्सी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
ठगी के लिए विदेश में बैठे साइबर ठगों के तीन साथी काबू
कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 4...
एसआईआर नोटिस निस्तारण हेतु मदरसा इशा-अतुल-इस्लाम में लगा कैंप
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
थाना समाधान दिवस में तहसीलदार व सीओ ने सुनी जनसमस्याएं
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















