हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बिना दुल्हन ल...

    बिना दुल्हन लौटी बारात, नाबालिग मिली लड़की

    Jind News
    Jind News: शादी समारोह में मौके पर मौजूद अधिकारी कार्रवाई करते हुए

    बाल विवाह निषेध विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रुकवाई शादी | Jind News

    जींद (सच कहूं न्यूज)। Marriage of Minor Girl: जींद में पुलिस ने एक और नाबालिग लड़की की मौके पर पहुंचकर शादी रुकवाई। पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की की उम्र दस्तावेजों में साढ़े 16 वर्ष होती है।, जोकि बाल विवाह की श्रेणी में आता है। हालांकि, अन्य परिजनों ने लड़की के माता-पिता को अनपढ़ और नाबालिग के विवाह को उनकी गलती बताया। इसलिए, पुलिस ने उन पर कोई केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए ही लौट गई। Jind News

    जींद के बाल विवाह निषेध विभाग के सहायक अधिकारी रवि लोहान ने बताया है कि विभाग की अधिकारी सुनीता को सूचना मिली थी कि गांव मांडी कलां में एक नाबालिग लड़की की शादी करवाई जा रही है। उसकी बारात सुंदरपुर गांव से आई हुई थी। शादी रुकवाने पहुंची टीम ने लड़की के परिवार वालों से लड़की के जन्म से संबंधित कागजात मांगे तो परिजनों ने पहले टालमटोल करने की कोशिश की। Jind News

    इसके बाद जब मौके पर गांव के अन्य जिम्मेदार लोगों को बुलाया गया तो लगभग 3 घंटे के बाद टीम के सामने दुल्हन की उम्र से जुड़े सबूत पेश किए गए। उनमें लड़की की उम्र केवल साढ़े 16 वर्ष पाई गई। वहीं, शादी के लिए आए दूल्हे के कागजात देखे गए तो उसकी उम्र साढ़े 28 वर्ष थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और लड़की के अन्य परिजनों ने टीम को बताया कि लड़की के माता-पिता अनपढ़ हैं, उन्हें किसी कानून की जानकारी नहीं है। इसलिए, वह गलती से ऐसा कर रहे थे। इसके बाद परिवार लड़की की शादी न करने के लिए सहमत हो गया और शादी स्थगित कर दी गई। Jind News

    यह भी पढ़ें:– Utkarsha Fest: एस.आई.ई.एस. कॉलेज में वार्षिक महोत्सव

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here