हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home खेल नेल्लौर प्रति...

    नेल्लौर प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की पुरुष एवं महिला टीमों का चयन

    Jaipur
    Jaipur नेल्लौर प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की पुरुष एवं महिला टीमों का चयन

    जयपुर (गुरजंट सिंह)। आंध्रप्रदेश के नेल्लौर में आगामी पांच से आठ जनवरी तक आयोजित आल इंडिया कैरम फेडरेशन के तत्वावधान में 29वीं अखिल भारतीय फेडरेशन कप कैरम प्रतियोगिता 2024-25 प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की पुरुष एवं महिला टीमों का चयन कर लिया गया है। राजस्थान कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज खत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंध्र प्रदेश कैरम एसोसिएशन एवं नेल्लौर जिला कैरम एसोसिएशन के द्वारा नेल्लौर में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य की पुरुष एवं महिला कैरम टीमें भाग लेगी। राजस्थान की पुरुष एवं महिला कैरम टीमों का चयन कर लिया गया और ये दोनों टीमें दो जनवरी को नेल्लौर के लिए जयपुर से प्रस्थान करेगी।

    खत्री ने बताया कि नेल्लौर में ही इस प्रतियोगिता के दौरान सात जनवरी को आल इंडिया कैरम फेडरेशन की कार्यकारिणी की एक बैठक भी आयोजित की जायेगी जिसमें वर्ष 2025-26 वर्ष के दौरान आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न कैरम प्रतियोगिताओं का कैलेंडर सुनिश्चित किया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here