हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More

    Flights Cancelled: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे ने रोकी रफ्तार 7 उड़ानें रद्द

    Flights Cancelled
    Sanketik Photo

    IMD Alerts: नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के इलाकों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण विजिबिलिटी बेहद कम रही। कोहरे का पूरा असर यातायात व्यवस्था पर देखने को मिला। कोहरे के चलते सात उड़ानें रद्द कर दी गर्इं, जबकि 184 ने देरी से उड़ान भरी। इसके अलावा, दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि छह ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। Flights Cancelled

    घने कोहरे के कारण कई इलाकों में विजिबिलिटी का स्तर शून्य के करीब पहुंच गया, जिससे हवाई, सड़क और रेल यातायात बाधित हुआ। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की चेतावनी (Fog Warning) जारी की थी। घने कोहरे के कारण दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों में आवागमन मुश्किल हो गया, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। Flights Cancelled

    Russia-Ukraine War Update: रूस ने 14 एटीएसीएमएस, स्ट्रोम शैडो मिसाइलों को मार गिराया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here