हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, कोहराम

    Kairana News
    Kairana News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, कोहराम

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से मृतक युवक के परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। सोमवार को क्षेत्र के गांव भूरा निवासी जावेद(20) बाइक पर सवार होकर कैराना जा रहा था। जैसे ही वह कैराना-झिंझाना मार्ग पर स्थित लाला हरिश्चन्द्र के बाग के निकट पहुंचा, तभी उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। Kairana News

    वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए तथा गम्भीर रूप से घायल युवक को लेकर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में हाहाकार मच गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, मामले की सूचना पर कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार पुलिस टीम के साथ में मौके पर पहुंचे तथा पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी की। Kairana News

    मृतक युवक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का बताया गया है। मृतक का पिता रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। युवक बैंगलोर में हेयर ड्रेसर का कार्य करता था। वह फिलहाल घर पर आया हुआ था। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि परिजनों ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद बिना किसी कानूनी कार्यवाही के ही युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– विद्युत टीम के साथ मारपीट के मामले में पिता-पुत्र समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here